LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Jharkhand News: झारखंड में नक्सलियों ने किया सुरक्षा बलों पर हमला, आईडी बलास्ट में एक जवान घायल, बेहतर इलाज के लिए भेजा गया रिम्स

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नक्सली विरोधी अभियान में शामिल सुरक्षा के जवानों पर नक्सलियों की ओर से आईडी ब्लास्ट किया गया है। इसमें एक सुरक्षाकर्मी गंभीर रुप से घायल है।

Jharkhand News: झारखंड में नक्सलियों ने किया सुरक्षा बलों पर
झारखंड में नक्सलियों ने किया सुरक्षा बलों पर हमला- फोटो : SOCIAL MEDIA

West Singhbhum: झारखंड में नक्सली विरोधी अभियान में शामिल जवानों पर नक्सलियों ने आईडी से ब्लास्ट किया है। बताया जा रहा है कि पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आज सोमवार की सुबह नक्सलियों द्वारा आईईडी विस्फोट किया गया। इसकी चपेट में आने से एक सुरक्षा जवान घायल हो गया। घायल जवान का नाम मनोज कुमार दमाई है।

कोल्हान डीआईजी ने की पुष्टि

इस आईडी ब्लास्ट में घायल जवान की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बेहतर इलाज के लिए उसे रांची एयरलिफ्ट किए जाने की तैयारी की जा रही है। घटना की पुष्टि कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे ने की है।

Diarch GO

इलाके में तलाशी अभियान तेज

मिली जानकारी के मुताबिक  सोमवार की सुबह सुरक्षा बल क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे थे, इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी बम विस्फोट कर हमला कर दिया। इस धमाके में एक जवान घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया। जवान को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रांची एयरलिफ्ट किए जाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल सुरक्षा बलों द्वारा पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और नक्सलियों की तलाश जारी है।