LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Family suicide - तीन नाबालिग बेटियों संग मां ने की खुदकुशी, हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप, हैरान कर देगी मौत की वजह

Family suicide - पति की अनुपस्थिति में विवाहिता ने अपनी नाबालिग बेटियों संग खाने में जहर मिलाकर खा लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई।

Family suicide - तीन नाबालिग बेटियों  संग मां ने की खुदकुशी,

jamshedpur - झारखंड के जमशेदपुर से के पड़ोसी इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के गालूडीह और पटमदा से सटे पश्चिम बंगाल के लतापाड़ा गांव में मां और तीन बेटियों ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मां पिया गोराई की उम्र 30 साल है। तीनों बेटियां बैशाखी गोराई 13 साल, पल्लवी गोराई 10 साल और सौरवी गोराई 6 साल की हैं। घटना गुरुवार रात की है, जबकि जहर खाने का खुलासा शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद हुआ। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सभी पुरुलिया के बांदोवान के लतापाड़ा निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात मां और तीनों बेटियों ने रात के भोजन में मुंड़ी और पकौड़ी खाई थी। बताया जा रहा है कि इन्हीं में जहर मिलाया गया था। खाना खाने के बाद सभी सो गये। पति आनंद गोराई गुरुवार सुबह जमशेदपुर के बिरसानगर में सब्जी बेचने गए थे। 

Diarch GO

देर रात घर लौटे तो पत्नी और तीनों बेटियों को बेहोशी की हालत में पाया। आनंद ने सूचना पड़ोसियों को दी। रात 11 बजे परिवार के अन्य सदस्यों को तब पता चला जब उनकी हालत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को चारों शव का पोस्टमार्टम कराने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया और उनका अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा कर दिया गया

घटना से ग्रामीण भी सकते में

इस घटना के बाद सिर्फ गांव में ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई इस घटना के कारणों को जानने के लिए उत्सुक दिखे. शुक्रवार को गांव में मातम पसरा हुआ था और हर कोई इस घटना को लेकर स्तब्ध नजर आए। उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं था। हालांकि आनंद के बुजुर्ग पिता के बीमार रहने से उसकी पत्नी परेशान रहती थी।

NSIT
Nsmch

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुरुलिया जिला पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू की। थाना प्रभारी शेख मोंताज ने बताया कि इस बारे में जांच जारी है।