LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड में भाई ने ही किया सगे भाई का कत्ल, आपसी विवाद में दिया घटना को अंजाम, इलाज के दौरान हुई मौत

Jharkhand News: झारखंड के चक्रधरपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की चापड़ से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है।

Jharkhand News: झारखंड में भाई ने ही किया सगे भाई का कत्ल, आ
झारखंड में भाई ने ही किया सगे भाई का कत्ल- फोटो : SOCIAL MEDIA

West Singhbhum: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में मामूली विवाद में भाई ने अपने ही भाई की चापड़ से मारकर हत्या कर दी। बड़े भाई ने छोटे भाई पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बुधवार देर शाम सिमिदिरी पंचायत के गांव दलकी की है। पुलिस ने हत्या के आरोपी बड़े भाई चंद्रो महाली को गिरफ्तार कर लिया है।

इलाज के दौरान हुई मौत

स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो मृतक प्रदीप महाली की बुधवार देर शाम चंद्रो के साथ बहस हो गई। चंद्रो ने उसकी पिटाई की और फिर चापड़ से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया,पर किसी परिजन के नहीं होने से अस्पताल में ही देर रात मौत हो गई।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

चक्रधरपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है, शुक्रवार को जेल भेजा जायेगा। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। बहस के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इतने में बड़ा भाई चापड़ लेकर आ गया और छोटे भाई पर हमला कर दिया। इस हमले में छोटे भाई को काफी गंभीर चोटें आईं। इसके बाद प्रदीप को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान ही प्रदीप की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।