LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

झारखंड में नक्सलियों से मुठभेड़, IED ब्लास्ट में CRPF SI घायल, सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

झारखंड में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के मुठभेड़ में एक एसाआई घायल हो गए. एसआई IED ब्लास्ट होने की वजह से घायल हूएं। इलाज के लिए उन्हें राची रेफर किया गया है।

jharkhand news

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान नक्सलियों ने पहले से लगाए गए IED विस्फोटकों का इस्तेमाल किया, जिसमें सीआरपीएफ-134 बटालियन के SI सुबोध कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची रेफर कर दिया गया है।

जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले नक्सली

मुठभेड़ में सुरक्षाबलों का दबाव बढ़ता देख नक्सली पहाड़ियों और जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामान बरामद किए गए।

सुरक्षाबलों ने नक्सली ठिकानों को किया ध्वस्त

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के वनग्राम, हाथीबुरू और लोवा बेड़ा इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। यहां से 20 मीटर कोडेक्स वायर, 50 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 40 सीरीज बम और अन्य विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए, जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

नक्सली अभियान जारी रहेगा- एसपी आशुतोष

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष ने कहा कि नक्सलियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और उनके खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "सुरक्षा बलों पर इस कायराना हमले का हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। अभियान तेज किया जाएगा, ताकि इलाके को नक्सल मुक्त बनाया जा सके।"

NSIT
Nsmch

गौरतलब है कि झारखंड में नक्सलियों की यह पहली हरकत नहीं है। इससे पहले भी सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए कई बार आईईडी विस्फोट किए जा चुके हैं, जिसमें कई जवान शहीद हो चुके हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि इस खतरे को पूरी तरह से खत्म किया जा सके