LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Naxalite : जंगल में 5 नक्सली कैंप ध्वस्त, 20 किलो बम भी बरामद, मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जराईकेला के जंगल में नक्सलियों द्वारा बनाए गए पांच मोर्चों को ध्वस्त कर दिया गया है और 20 किलो का आईईडी बम भी बरामद किया गया है।

naxalite

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में मंगलवार को हुई मुठभेड़ के बाद बुधवार को सुरक्षाबलों ने जराईकेला के जंगल में नक्सलियों द्वारा बनाए गए पांच पत्थर के मोर्चों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान 20 किलो का आईईडी बम भी बरामद किया गया, जिसे बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस अभियान में चाईबासा जिला पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा 203 बटालियन, 209 बटालियन, सीआरपीएफ की 26, 60, 134, 193 और 197 बटालियन ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। अभियान के तहत पूरे इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। 



नक्सली नेताओं की तलाश में अभियान जारी

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोचू, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगारिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपाटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। इनके खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Diarch GO


सुरक्षा बलों का अभियान जारी रहेगा

नक्सलियों के खिलाफ मिली इस सफलता के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र को नक्सल मुक्त बनाया जा सके।