LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: मंत्री ने अबुआ आवास योजना के लाभुकों के लिए जारी किए स्पष्ट निर्देश, कहा आवास आवंटन में बरती जाए पूरी पारदर्शिता, किस्तों का हो समय पर भुगतान

Jharkhand News: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने साहिबगंज में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अबुआ आवास योजना की किस्तों का जल्द से ज्ल्द भुगतान किया जाए।

Jharkhand News: मंत्री ने अबुआ आवास योजना के लाभुकों के लिए
अबुआ आवास योजना के लाभुकों के लिए जारी किए स्पष्ट निर्देश- फोटो : SOCIAL MEDIA

Sahibganj: झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आबुआ आवास योजना के लाभुकों को बड़ी खुशखबरी देते हुए कहा कि अबुआ आवास योजना के लाभुकों के बाकी किस्तों का भुगतान जल्द से जल्द कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने अपने अधिकारियों को इस योजना में पारदर्शिता बरतने की भी अपील की।

ग्रमीण विकास मंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति, समस्याओं और समाधान की दिशा में कई अहम निर्णय लिए गए।

अबुआ योजना के किस्तों के भुगतान के दिए निर्देश

मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को समय पर यातायात सुविधा मिल सके। उन्होंने नई सड़कों के लिए डीपीआर तैयार करने को भी कहा, ताकि राज्य सरकार से शीघ्र स्वीकृति प्राप्त की जा सके।मंत्री ने अबुआ आवास योजना की समीक्षा के क्रम में 2023-24 एवं 2024-25 की योजनाओं के तहत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्तों के लंबित भुगतानों को शीघ्र लाभुकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाना है लक्ष्य

उन्होंने दोहराया कि इस योजना में किसी भी पात्र व्यक्ति को वंचित न रखा जाए और आवास आवंटन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। इस अवसर पर मंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि समूह आधारित आजीविका योजनाओं की प्रगति की समय-समय पर समीक्षा की जाए, ताकि ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और विकास योजनाओं में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NSIT
Nsmch