LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Jharkhand News: झारखंड के इस जिले में ब्रेन मलेरिया का कहर, अबतक छः बच्चों की मौत समेत 84 मरीजों की हुई पहचान

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज जिले में ब्रेन मलेरिया से छः बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं अबतक पूरे जिले में 84 ऐसे मरीजों की पहचान की जा चुकी है, जो इस बीमारी से ग्रसित हैं।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: झारखंड के इस जिले में ब्रेन मलेरिया का कहर,
ब्रेन मलेरिया का कहर- फोटो : SOCIAL MEDIA

Sahibganj News: झारखंड के साहिबगंज जिले में ब्रेन मलेरिया के 84 मरीजों की पहचान की जा चुकी है। इस बीमारी की शुरुआत मंडरो प्रखंड के नगरभीट्ठा गांव से हुई, जहां इस बीमारी के कारण छः बच्चों की मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही सामने आई

जांच के बाद यह पता चला कि स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही की वजह से इन बच्चों की जान गई है। जिस इलाके में इस संक्रमण की शुरुआत हुई, उस इलाके में स्वास्थ्य कर्मियों का रवैया लापरवाही भरा था। कई महीने से इस इलाके में स्वास्थ्य कर्मियों का आना-जाना तक बंद था। सवास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस मामले में जिम्मेदार कर्मियों पर कार्यवाई की गई है। 

Diarch GO

जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम का गठन

स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्यवाई करते हुए सीएचओ खुश्बू रानी समेत कई अन्य कर्मियों का वेतन रोकने का फैसला किया है और उन सभी कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस बीच इस बीमारी के कारण हो रही मौत की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक उच्चस्तरीय टीम रांची से साहिबगंज के लिए रवाना हो गई है। इस टीम का नेतृत्व वेक्टर जनित रोग के राज्य जनित नोडल पदाधिकारी डॉं वीरेन्द्र कुमार कर रहे हैं।

मच्छरों का लिया जा रहा है सैंपल

स्वास्थ्य विभाग की इस टीम के साथ मलेरिया निरीक्षक अनिल कुमार और मच्छर पकड़ने वाली तीन सदस्यीय टीम को भी रवाना किया गया है, जो इस इलाके में जाकर मच्छरों का सैंपल लेगा और बीमारी के कारणों की जांच करेगा।टीम इस बात की जांच करेगी कि मच्छर भगाने के लिए आवश्यक दवा छिडकाव के बाद इसका कितना असर हुआ और आगे की रणनीति क्या होनी चाहिए ताकि इस बीमारो को फैलने से रोका जा सके।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट