LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज में एक महिला का नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी, पति ने स्थानीय युवक पर लगाया हत्या का आरोप

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज‎ में एक महिला का नरकंकाल मिलने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला 7 अप्रैल से‎ लापता थी। महिला का शव तालझारी थाना क्षेत्र के ‎जसकुटी के पास झाड़ी में मिला।

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज में एक महिला का नरकंकाल म
झारखंड के साहिबगंज में एक महिला का नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी- फोटो : SOCIAL MEDIA

Sahibganj: झारखंड के साहिबगंज‎ में एक महिला का नरकंकाल मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के साथ मिले सामान के आधार पर महिला के पति ने शव की पहचान की। शव की ‎पहचान होते ही पुलिस ने उसे ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎पोस्टमॉर्टम के लिए साहेबगंज‎ सदर अस्पताल भेजा। महिला के पति नित्यानंद‎ कर्मकार ने गांव के ही गणेश‎ साहा पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया ‎है।

दर्ज करायी थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

नित्यानंद ‎ने बताया कि 7 अप्रैल को ऋतु‎ पासबुक लेकर बैंक जाने की ‎बात कहकर घर से निकली थी।‎ शाम तक नहीं लौटी। मोबाइल ‎भी बंद मिला। काफी खोजबीन‎ की, लेकिन कोई सुराग नहीं‎ मिला। 8 अप्रैल को राजमहल‎ थाना में पत्नी के अपहरण की‎ शिकायत दी थी पुलिस ने कोई‎ कार्रवाई नहीं की। नित्यानंद ने‎ बताया कि उसकी शादी 2014 ‎में ऋतु देवी से हुई थी। एक बेटा ‎विराट कुमार (10) और बेटी ‎प्रिया कुमारी (7) है। वैवाहिक ‎जीवन सामान्य था।

पति ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

छह महीने ‎पहले ऋतु ने बताया था कि गांव‎ का गणेश साहा उस पर बुरी ‎नजर रखता है। अश्लील इशारे‎ करता है। लोकलाज के डर से‎ वह पहले कुछ नहीं बोली। जब‎ गणेश की हरकतें बढ़ीं, तब‎ उसने पति को बताया। नित्यानंद ने गणेश को ‎समझाया था कि वह अपनी‎ हरकतें बंद करे, वरना समाज में‎ उसकी बदनामी होगी। नित्यानंद‎ ने कहा कि उसे पूरा विश्वास है ‎कि गणेश साहा ने ही उसकी‎ पत्नी का अपहरण किया और‎ हत्या कर शव झाड़ी में फेंक ‎दिया। पुलिस मामले की जांच ‎कर रही है।