LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Murshidabad Violence: जान बचाकर झारखंड पहुंचे परिवार, जलाए गए घर , महिलाओं से छेड़खानी, गांव छोड़ने को मजबूर

मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद कई परिवार जान बचाकर झारखंड के राजमहल और पाकुड़ में शरण लेने को मजबूर हुए। जानें घटना की पूरी कहानी, पीड़ितों की जुबानी और पुलिस की तैयारियां।

Murshidabad Violence: जान बचाकर झारखंड पहुंचे परिवार, जलाए ग
Murshidabad Violence- फोटो : social media

Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना क्षेत्र में हुए दंगों ने सैकड़ों परिवारों की ज़िंदगी को तहस-नहस कर दिया। जान बचाकर भागे जयदेव सरकार, उनकी पत्नी पूजा सरकार और बच्चा जैसे-तैसे राजमहल (साहिबगंज, झारखंड) पहुंचे। उन्होंने बताया कि  वहां जान बचाना मुश्किल हो गया था। हर कोई डर में जी रहा है। जयदेव जैसे कई और परिवार धुलियान और शमशेरगंज से भागकर पाकुड़ और रामपुरहाट की ओर चले गए हैं।

हृदय दास की आपबीती

हृदय दास ने बताया कि 11-12 अप्रैल को जब हिंसा भड़की तब हजारों उपद्रवियों ने उनके चाचा हरि गोविंद दास (72 वर्ष) और चचेरे भाई चंदन दास (44 वर्ष) को दुकान से खींचकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने अपनी वृद्ध मां को एंबुलेंस में लिटाकर ऊपर कपड़ा डालकर शव बताकर गांव से बाहर निकाला।

एंबुलेंस में जान बचाई

13 लोग एक ही एंबुलेंस में बैठकर राजमहल पहुंचे।इन लोगों में हृदय दास, नीलिमा दास, बापी दास, सुचेरिता सरकार, रूपचंद सरकार, संचिता सरकार, पार्थो माझी, आराध्या दास जैसे नाम शामिल हैं।

धुलियान में हालात बदतर: “ऐसा पहले कभी नहीं देखा”

धुलियान से भागकर पाकुड़ पहुंचे मोहन मंडल ने बताया कि70 साल पुरानी दुकान को भी निशाना बनाया गया। आगजनी, लूटपाट, तोड़फोड़… पूरा इलाका युद्धभूमि बन गया। उनके भाई सोहन मंडल (भाजपा नेता) ने भी अपने संबंधियों के पाकुड़ पहुंचने की पुष्टि की। कई परिवार मालदा और रामपुरहाट की ओर भी रवाना हुए हैं।

NSIT
Nsmch

पीड़ितों के गंभीर आरोप

हृदय दास का दावा है कि उपद्रवियों ने घर जला दिया है। उन लोगों ने पानी में जहर मिला दिया है। महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहे हैं। इन हालातों में रहना असंभव हो गया और लोग गांव छोड़ने पर मजबूर हुए।

सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट: झारखंड पुलिस सतर्क

हिंसा के बाद झारखंड के सीमावर्ती जिलों — राजमहल, पाकुड़ और साहिबगंज में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है।पाकुड़ एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि हम सीमा पर हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।