LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand news: झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के सभी पदों से दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झामुमो का थामा दामन

Jharkhand news: भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी को सौपते हुए सभी पदों से मुक्त करने का आग्रह किया है।

Jharkhand news: झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने भाजप
झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के सभी पदों से दिया इस्तीफा- फोटो : SOCIAL MEDIA

Sahebganj: झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बोरिया विधानसभा के पूर्व विधायक ताला मरांडी ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना इस्तीफा भेज दिया है और झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया।  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया।

वैचारिक मतभेद के कारण छोड़ी पार्टी

ताला मरांडी ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद मिडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी  छोड़ने का फैसला मेरा व्यक्तिगत फैसला है। हमने वैचारिक मतभेद के कारण पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है। 

जल्द इस्तीफा स्वीकार करने का किया आग्रह

उन्होंने बाबूलाल मरांडी को भेजे गये पत्र में लिखा कि मैं बीजेपी का समर्पित कार्यकर्ता रहा हूं। साथ ही उन्होंने अब तक दिये गये सभी अवसरों के लिए पार्टी का आभार भी प्रकट किया और कहा कि वैचारिक मतभेदों, वर्तमान परिस्थितियों और व्यक्तिगत कारणों से मैंने सभी पदों से त्याग पत्र देने का फैसला किया है। ये फैसला मैंने  काफी सोच विचार करने के बाद लिया है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई दुर्भावना नहीं है। उन्होंने पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी से जल्द से जल्द अपना इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है।