LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: झारखंड के मजदूरों का विदेश में हुआ अपहरण, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगाई केंद्र से गुहार

Jharkhand News: झारखंड के गिरीडीह से पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में मजदूरी के लिए गए पांच मजदूरों का अपहरण कर लिया गया है। ये सभी मजदूर यहां एक ट्रासमिशन कंपनी में काम करते थे।

Jharkhand News: झारखंड के मजदूरों का विदेश में हुआ अपहरण, मु
झारखंड के मजदूरों का विदेश में हुआ अपहरण- फोटो : SOCIAL MEDIA

Giridih: झारखंड के गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र निवासी पांच मजदूरों का पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में दो दिन पहले अपराधियों ने अपहरण कर लिया। किडनैप हुए मजदूरों के परिजनों ने बताया कि ये मजदूर 2024 के जनवरी महीने में नाइजर गए थे। वहां एक ट्रांसमिशन कंपनी में काम करते थे। वहीं इन्हें किडनैप कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की बात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले में  केंद्रीय विदेश मंत्री डॉएस जयशंकरसे  बात की है और झारखंड के प्रवासी भाइयों को मदद पहुंचाने की मांग की है। सीएम ने श्रम विभाग को मजदूरों की सुरक्षित वापसी का निर्देश दिया। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Diarch GO

जान बचाने के लिए मजदूरों ने किया सरेंडर

जिन मजदूरों का अपहरण किया गया है, उनमें दोंदलो पंचायत के संजय महतो, चंद्रिका महतो, फलजीत महतो, राजू महतो और मुंडरो के उत्तम महतो शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व सशस्त्र अपराधी कंपनी के कैंप में पहुंचे और सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाने लगे। इसमें करीब 12 सुरक्षाकर्मी मारे गए। जान बचाने के लिए इन मजदूरों ने अपराधियों के सामने सरेंडर कर दिया। इधर, बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने भी परिजनों से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया।