LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Who Is Kanika Anabh:रांची की बेटी कनिका अनभ ने किया UPSC IFS 2024 परीक्षा में टॉप

Who Is Kanika Anabh: UPSC ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस 2024 (IFS) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें झारखण्ड की राजधानी रांची की कनिका ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है, आइए जानते है कौन है कनिका अनभ

Who Is Kanika Anabh:रांची की बेटी कनिका अनभ ने किया UPSC IFS
रांची की बेटी कनिका अनभ ने किया UPSC IFS 2024 परीक्षा में टॉप- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शुमार UPSC इंडियन फॉरेस्ट सर्विस 2024 (IFS) परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. इस साल कनिका अनभ ने परीक्षा में टॉप किया है. विगत वर्ष परीक्षा 24 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच हुई थी, जिसमें 21 अप्रैल से 2 मई के बीच व्यक्तित्व परीक्षण हुआ था. विभिन्न श्रेणियों के तहत नियुक्ति के लिए कुल 143 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है. इस साल, 40 सामान्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है,  इसके बाद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 19 छात्र, अन्य पिछड़ा वर्ग के 50 उम्मीदवार, अनुसूचित जाति के 23 उम्मीदवार और अनुसूचित जनजाति के 11 छात्र हैं.  

Diarch GO


कनिका अनभ को मिला पहला स्थान 

झारखंड की बेटी कनिका अनभ ने सबसे अधिक अंक हासिल किया है. कनिका ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है. अब टॉपर बनने पर देश भर से उन्हें बधाई मिल रही है. कनिका अनभ, वर्ष 2014 में जेवीएम श्यामली की बायोलॉजी सेक्शन से पासआउट हुईं पूर्व छात्रा हैं। 

कौन हैं कनिका अनभ? 

कनिका अनभ झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली हैं. उन्होंने JVM श्यामली स्कूल से पढ़ाई की. उनके पिता अभय कुमार सिन्हा प्रींसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (खूंटा) से रिटायर हुए हैं. उनकी मां अनिता सिन्हा हाउस वाइफ हैं. कनिका ने कहा कि प्रारंभिक परीक्षा के लिए बच्चों को NCERT की किताबें पढ़नी चाहिए. रीविजन और टाइम मैनेजमेंट करके आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं.

NSIT
Nsmch