LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

“चोरी करने गए थे तो गांववालों ने बहुत पीटा” चोरों ने ही लिखवाई FIR

Crime News: चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस थानों में तो आए दिन शिकायतें दर्ज होती हैं, लेकिन रांची में इस बार चोरों ने ही गांव वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

“चोरी करने गए थे तो गांववालों ने बहुत पीटा” चोरों ने ही लिखव
"चोरी करने गए थे तो गांववालों ने बहुत पीटा” चोरों ने ही लिखवाई FIR - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: अमूमन हर दिन हम और आप मिडिया के विभिन्न माध्यमों के ज़रिए चोरी की घटनाओं के बाबत पुलिस थानों में तो आए रोज शिकायतें दर्ज होती हैं,लेकिन रांची में इस बार चोरों ने ही गांववालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. चोरों का कहना है कि उन्होंने एक घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने मिलकर उन्हें बुरी तरह पीट दिया.ग्रामीणों की पिटाई से चोरी करने घुसे लोगों में एक बुरी तरह जख्मी हो गया, जबकि तीन अन्य को भी चोटें आई हैं. उनके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे. घटना रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की है. दरअसल बंगाल के आसनसोल निवासी विजय कुमार ने एफआईआर में कहा है कि वह और पांच साथी एक मकान में चोरी के इरादे से घुसे थे. इस दौरान गांव वालों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया.

Diarch GO

एफआईआर में क्या है शिकायत क

दरअसल, यह घटना झारखण्ड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में चोरी करते लोगों के हत्थे चढ़े बंगाल के आसनसोल निवासी विजय कुमार की लोगों न जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया.लोगों की पिटाई से घायल विनय ने थाने में हिरासत के दौरान एफआईआर दर्ज कराते हुए अपनी शिकायत में बताया कि मै अपने पांच साथी 4-5 जून की रात करीब एक बजे एक मकान में चोरी करने के इरादे से घुसे थे. सभी ने मिलकर घर की अलमारी से सोने की चेन और कुछ नगद निकाले. इसी दौरान मकान मालिक की नींद खुल गई. उसने 'चोर-चोर' का शोर मचाया तो सभी ने मिलकर शोर मचा रहे मकान मालिक का मुंह दबाया. इसके बाद भी वह काबू में नहीं आया तो उन्होंने उसे घर के पास एक कुएं के पास ले जाकर डुबोने की कोशिश की.

NSIT
Nsmch

शोर सुनकर ग्रामीण आ धमके 

इसी बीच 'चोर-चोर' का शोर सुनकर बड़ी सख्या में गांव वाले भी आ गए और उन्हें मुझे और मेरे साथियों को घेर लिया. अपनी दर्ज कराई शिकायत में विजय कुमार आगे बताता है कि गांववाले ने मुझे और मेरे तीन अन्य साथियों कमलेश चौहान, पंकज डोम और जान सिंह को जमकर पीटना शुरू कर दिया. इसी दौरान हमारे साथ दो साथी माडू चौहान और करन चौहान भागने में सफल रहे. ग्रामीणों की जबरदस्त पिटाई से जिससे मेरा बायां हाथ टूट गया है. साथी मुझे और मेरे साथियों की बुरी तरह पिटाई की गई, जिससे उन्हें काफी चोट आई है. चोरी के आरोपी विजय कुमार ने पिटाई करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.