LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री से यूनिसेफ की प्रतिनिधि ने की शिष्टाचार मुलाकात, कहा बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यूनिसेफ की भारत में प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने झारखंड में बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यों एवं गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री से यूनिसेफ की प्रतिनिध
मुख्यमंत्री से यूनिसेफ की प्रतिनिधि ने की शिष्टाचार मुलाकात- फोटो : SOCIAL MEDIA

 Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में यूनिसेफ की भारत में प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी ने शिष्टाचार भेंट की. उन्होंने झारखंड में बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यों एवं गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बाल अधिकारों के संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए राज्य सरकार के संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने यूनिसेफ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

सरकार बच्चों के विकास के लिए प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उनके राज्य के बच्चे हर क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ें, इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जब तक बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित नहीं रहेंगे, तब तक उनके विकास की बात नहीं हो सकती है। यही वजह है कि उनकी सरकार बच्चों में कुपोषण और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए हर स्तर पर काम कर रही है।

युनिसेफ की अधिकारी रही मौजूद

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ को सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। सभी के सहयोग से इस राज्य के बच्चों को बेहतर जीवन देने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख कननिका मित्रा और कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट आस्था अलंग भी मौजूद थीं।