LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

Jharkhand News: झारखंड के नारगा डैम में डूबने से दो युवकों की मौत, कासगंज का रहने वाला था दोनों मृतक, पुलिस ने बरामद किया शव

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर से एक ह्दयविदारक घटना सामने आयी है, जहां मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित नागरा डैम में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक उत्तर प्रदेश के रायबरेली के कासगंज के रहने वाले थे।

Jharkhand News: झारखंड के नारगा डैम में डूबने से दो युवकों क
झारखंड के नारगा डैम में डूबने से दो युवकों की मौत- फोटो : SOCIAL MEDIA

Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कासगंज के दो युवक की नारगा डैम में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। मृतकों में गौरव सिंह और अभिषेक सिंह है। दोनों युवक और उनके दो भाई एमजीएम थाना क्षेत्र माचाबेड़ा में बांस का घर बनाने का काम कर रहे थे। सभी गोविंदपुर में रहते थे।

नहाने के दौरान हुआ हादसा

स्थानीय लोगों ने बताया कि वे सभी रविवार को डैम की ओर गए थे। गौरव सिंह नहाने के लिए डैम में उतरा। वह डूबने लगा ये देख अभिषेक सिंह उसे बचाने को डैम में उतरा। दोनों डैम की गहराई में डूब गए। दोनों का कुछ पता नहीं चला। दोनों के भाई घटना को देखते रह गए और वह कुछ नहीं कर पाए। मौके पर वहां कोई और नहीं था। इस घटना की सूचना भाइयों ने पुलिस को दी।

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

घटना की सूचना मिलते हीं स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।