LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Jharkhand News: रांची में दो अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस ने बरामद किए दो सर कटे शव, नहीं हो सकी है शवों की पहचान

Jharkhand News: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के बालसिरिंग स्थित गरसुल बांध से पुलिस ने दो युवकों का शव बरामद किया है। शवों की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों शवों को थाने लाने के बाद पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Jharkhand News: रांची में दो अज्ञात शव मिलने से इलाके में सन
रांची में दो अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: रांची के धुर्वा जिले से दो सर कटे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिली कि बालसिरिंग गांव के समीप गरसुल बांध के पास दो युवकों को काटकर फेंक दिया गया है। सूचना पाकर धुर्वा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दोंनो शवों को बरामद किया।

पुलिस को दी गई जानकारी

इस मामले की जानकारी हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा को दी गई। डीएसपी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर दोनों शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Diarch GO


घटना से इलाके में सनसनी

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवकों की बांध के किनारे तेज धार वाले हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। घटनास्थल काफी सुनसान रहता है और उधर बहुत कम ही लोग आते-जाते हैं। युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों युवकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटना स्थल का कॉल डंप निकाल रही है।


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस 

पुलिस का कहना है कि घटना स्थल का कॉल डंप निकाला जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि पिछले 24 घंटे में कौन कौन से मोबाइल धारक घटना स्थल पर मौजूद थे, ताकि पुलिस अपराधियों तक पहुंच पाए। इसके अलावा धुर्वा इलाके में अलग-अलग जगहों पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह जानकारी मिल पाए कि दोनों युवक घटनास्थल तक कैसे पहुंचे। दोनों मृतकों के चेहरा का फोटो जिले के सभी थानों में भेज दिया गया है ,ताकि किसी क्षेत्र से युवकों के लापता होने की सूचना हो तो मृतकों की पहचान कराई जा सके।

NSIT
Nsmch