LATEST NEWS

  • Neha Singh Rathaur : राष्ट्रीय महिला आयोग ने नेहा सिंह राठौर विवाद पर लिया संज्ञान, चैनल से मांगी 15 दिनों में एक्शन-टेकन रिपोर्ट
  • Neha Singh Rathaur : राष्ट्रीय महिला आयोग ने नेहा सिंह राठौर विवाद पर लिया संज्ञान, चैनल से मांगी

  • Bihar News : छपरा में 20 हजार किताबों से सजा अनोखा पूजा पंडाल, आयोजकों ने मोबाइल की लत छोड़ किताबों से जुड़ने का दिया संदेश
  • Bihar News : छपरा में 20 हजार किताबों से सजा अनोखा पूजा पंडाल, आयोजकों ने मोबाइल की लत

  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग भी लूटिए...
  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

Triple suicide: ट्रिपल आत्महत्या से दहला इलाका, पति से विवाद के बाद पत्नी, बेटा और बेटी ने की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी

Triple suicide: ट्रिपल आत्महत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पति से विवाद के बाद पत्नी, बेटा और बेटी ने एक साथ खुदखुशी कर ली। एक साथ तीन शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया।

ट्रिपल आत्महत्या
ट्रिपल आत्महत्या से दहला इलाका - फोटो : social media

Triple suicide: पति पत्नी के रिश्ते में नोकझोंक अक्सर बनी रही है, लेकिन क्या हो जब यह विवाद इतना गहरा हो जाए कि पति पत्नी साथ रहने के बजाए अपना जीवन ही खत्म कर लें। ऐसा ही एक मामला झारखंड से सामने आया है। जहां ट्रिपल आत्महत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल, रांची से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लात्मा रोड चोरियां इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

घरेलू विवाद में आत्महत्या

मृतकों में एक महिला, उसका बेटा और बेटी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के कारण तीनों ने आत्महत्या कर ली। तीनों के आत्महत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। वहीं फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। 

तीनों शव फंदे से बरामद

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि तीनों शव घर के अंदर फंदे से लटके हुए मिले। शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। परिवार के करीबी लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि हाल ही में एक गंभीर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद महिला ने अपने दोनों बच्चों के साथ यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस बोली- हर पहलू से हो रही जांच

जगन्नाथपुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग स्तब्ध हैं और एक ही परिवार के तीन लोगों की ऐसी दर्दनाक मौत को लेकर गहरी संवेदना जता रहे हैं।

NSIT
Nsmch