LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

Jharkhand News: झारखंड में सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सहित भाजपा के कई नेता हुए शामिल

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के जरिये रांची के आम नागरिकों और भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेना के जवानों के शौर्य को नमन किया।

Jharkhand News: झारखंड में सेना के सम्मान में निकाली गई तिरं
सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के रांची में सैनिक के सम्मान में भाजपा ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। शहीद चौक के पास स्थित जिला स्कूल से ‘तिरंगा यात्रा’ निकली। इस दौरान लोग ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे।

सेना ने पराक्रम का परिचय दिया

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारत की सशस्त्र सेनाओं के पराक्रम का परिचायक है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारत के शौर्य और सेना के अदम्य साहस को समर्पित है। आतंकवाद के विरुद्ध इस लड़ाई में तिरंगा हमारी एकता, हमारी अखंडता का परिचायक है।

140 करोड़ भारतीय का सीना हुआ चौड़ा

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। भारतीय फौज ने जो वीरता, पराक्रम दिखाया, वह उनका कर्तव्य था। अब जनता अपना कर्तव्य निभा रही है। 140 करोड़ भारतवासी, जिनका सीना चौड़ा हुआ है। भारतीय सेना ने दिखा दिया है कि मां भारती की सेवा और घिनौना कृत्य करने वाले आतंकवादियों को भारतीय सेना ने नेस्तनाबूद कर दिया।

पीएम ने निभाया अपना वादा

संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार की पावन धरती से वादा किया था कि ऐसे लोग, जिन्होंने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाया है, उनको मिट्टी में मिला देंगे। हमारी फौज ने आज उनको मिट्टी में मिला दिया है। आज पूरा देश सैनिकों को सैल्यूट कर रहा है। अपनी सेना की वीरता और उनके पराक्रम को सलाम करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

NSIT
Nsmch

भाजपा के कई नेताओँ ने लिया हिस्सा

रांची में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय, रांची के विधायक सीपी सिंह, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, ग्रामीण जिलाध्यक्ष धीरज महतो, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, भाजपा नेता सुबोध सिंह गुड्डू, आरती कुजूर, सत्यनारायण सिंह, अमित कुमार, रोमित नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और रांची के नागरिक शामिल हुए।