LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस के संविधान बचाओ रैली का बदला समय, अब इस तिथि को किया जाएगा रैली का आयोजन

Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस ने झारखंड में तीन मई को आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली के तिथि में फेरबदल किया है। तीन मई को होने वाली इस रैली का ओयोजन अब छः मई को किया जाएगा। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात की जानकारी दी।

Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस के संविधान बचाओ रैली का बदला
झारखंड कांग्रेस के संविधान बचाओ रैली का बदला समय- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड कांग्रेस ने झारखंड में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली की तिथि में बदलाव किया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने पहले तय किया था कि 3 मई को राज्यस्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जायेगा। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि इसकी तारीख में फेरबदल किया गया है। उन्होंने कहा कि रांची में 3 मई को होने वाली राज्यस्तरीय संविधान बचाओ रैली अब 6 मई को पुराना विधानसभा मैदान में होगी।


मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल रहेंगे उपस्थित 

केशव महतो कमलेश ने कहा कि इस रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की रैली के बाद प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक भी होगी। इसमें मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल उपस्थित रहेंगे।

Diarch GO

झारखंड कांग्रेस के लिए हर्ष का विषय

केशव महतो कमलेश ने कहा कि यह झारखंड कांग्रेस के लिए हर्ष का विषय है कि झारखंड निर्माण के बाद पहली बार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद मौजूद होंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में संविधान बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी। इसको लेकर नेताओं, कार्यकर्ताओं और झारखंड के आम लोगों में उत्साह है।

जनता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जनता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है। संविधान रक्षा की इस लड़ाई में पूरी तरह से हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम लोगों के अधिकारों का दमन नहीं होने देगी। संविधान रक्षा की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जायेगी। 

NSIT
Nsmch