LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Jharkhand News : पेपर लीक मामले को लेकर एक्शन मोड में पुलिस, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, कईयों से चल रही है पूछताछ

Jharkhand News : झारखंड में दसवीं परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक मामले में पुलिस ने कोडरमा से दो और जमशेदपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि छः लोगों से पूछताछ की जा रही है...पढ़िए आगे

Jharkhand News : पेपर लीक मामले को लेकर एक्शन मोड में पुलिस,
पेपर लीक मामले में 3 गिरफ्तार - फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की दसवीं परीक्षा के पेपर लीक मामले में प्रशासन की सक्रियता लगातार देखी जा रही है। इसी क्रम मे पुलिस ने कोडरमा से दो और जमशेदपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं छः अन्य संदिग्धो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल की दसवीं की परीक्षा का प्रश्न-पत्र परीक्षा से पहले ही छात्रों तक पहुंच  गया था। इसमें हिंदी और विज्ञान के प्रश्न-पत्र थे। पेपर लीक होने की पक्की खबर मिलते ही बोर्ड ने दोनों विषयों की परीक्षा को रद्द करने के आदेश दिए थे। इस मामले में जैक और स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ सीआईडी की भी मदद ली जा रही है।

इस मामले में आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने मरकच्चो से प्रशांत कुमार और हरलाडीह से आशीष साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही इस सिलसिले में जमशेदपुर और गढ़वा में लगातार छापेमारी की जा रही है।

इधर पेपर लीक मामले को लेकर अब राजनीति भी शुरु हो गई है। इस मामले को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जैक मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जैक अध्यक्ष से पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री ऋतुराज शाहदेव और सौरभ यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम जैक अध्यक्ष को ज्ञापन सौपने एवं निष्पक्ष जांच की मांग करने आए थे। लेकिन प्रशासन सरकार के इशारे पर छात्रों के आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। 

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट