LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Jharkhand News: झारखंड के इन शहरों को मिलेगी अंतरराज्यीय बस अड्डे की सौगात, प्राथमिक सुविधाओं से लैस होगा नया बस अड्डा

Jharkhand News: झारखंड के दो शहरों रांची और जमशेदपुर को अंतरराज्यीय बस अड्डे का सौगात मिलने जा रहा है। दोनों परियोजनाएं को तैयार कराने में कुल 331 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

Jharkhand News: झारखंड के इन शहरों को मिलेगी अंतरराज्यीय बस
इन शहरों को मिलेगी अंतरराज्यीय बस अड्डे की सौगात- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: रांची और जमशेदपुर में अंतरराज्यीय बस पड़ाव के निर्माण को लेकर राज्य सरकार आगे बढ़ रही है और इसी क्रम में मंगलवार को नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको की ओर से संचालित दोनों परियोजनाओं को लेकर कई जानकारियां साझा की।

प्रधान सचिव ने पीपीपी मोड, हैम मोड एवं ईपीसी पर निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की। बताया गया कि दोनों परियोजनाएं कुल 331 करोड़ रुपये की लागत पर तैयार हो जाएंगी। रांची में अंतरराज्यीय बस पड़ाव (आइएसबीटी) के निर्माण की अनुमानित लागत 181 करोड़ रुपये है तो जमशेदपुर में 150 करोड़ रुपये।

इसके साथ ही रांची में ट्रांसपोर्ट नगर के संचालन को लेकर निविदा शीघ्र निकालने का निर्देश दिया गया है।प्रधान सचिव सुनील कुमार ने रांची और जमशेदपुर के नागरिकों की सुविधा को देखते हुए आइएसबीटी का निर्माण कराए जाने की बात कही। सचिव ने परामर्शी कंपनी आइडेक द्वारा तैयार डिजाइन का प्रजेंटेशन देखा।

इस दौरान उन्होंने पीपीपी मोड, हाई ब्रिड एन्युटी माडल (हैम) तथा इपीसी मोड पर आइएसबीटी के निर्माण की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। इन प्रणालियों में आइएसबीटी के निर्माण में जो उपयुक्त होगा, उस पर विचार किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

प्रधान सचिव ने बैठक में कहा कि दुबलिया, रांची और जमशेदपुर में प्रस्तावित आइएसबीटी की 60 प्रतिशत भूमि को खुला रखा जाए तथा 40 प्रतिशत भूमि पर ही निर्माण कार्य किया जाए। खुले क्षेत्र में आकर्षक वृक्षारोपण भी किए जाएं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण विश्रामागार एवं प्रतीक्षालय हर हाल में बनाया जाना चाहिए। साथ ही आइएसबीटी में यात्रियों के लिए सभी प्राथमिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।