LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड में इतने पदों पर होगी बंपर भर्ती, जल्द निकाला जाएगा विज्ञापन, सरकार ने जारी किए आदेश

Jharkhand News: झारखंड सरकार की ओर से जल्द ही विभिन्न पदों पर बंपर बहाली निकालने का फैसला लिया गया है। सरका की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य में असिस्टेंट जेलर, कक्षपाल, जिला बल, होम गार्ड और उत्पाद सिपाही समेत कुल 8000 पदों पर नियुक्ति होगी।

Jharkhand News: झारखंड में इतने पदों पर होगी बंपर भर्ती, जल्

Ranchi: झारखंड सरकार की ओर से प्रदेश के कई पदों पर बंपर बहाली का आदेश दिया गया है। राज्य के 31 जेलों में असिस्टेंट जेलर और कक्षपालों की कमी के मद्देनजर नियुक्ति प्रक्रिया की अनुशंसा की गयी है। इस संबंध में जल्द ही कारा विभाग द्वारा विज्ञापन जारी किया जायेगा। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में कुल 45 असिस्टेंट जेलर और 1900 कक्षपालों की नियुक्ति होनी है। इसके अलावा जिला बल, होमगार्ड और उत्पाद सिपाही के पदों पर भी बंपर बहाली होगी।

कुल 8000 पदों पर होगी बहाली

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में कुल 8000 पदों पर बहाली स्थायी आधार पर किये जायेंगे। होम गार्ड की भी नियुक्ति स्थायी रूप से ही होगी। कक्ष पाल के पदों पर नियुक्ति पाने के लिए अभ्यर्थियों को दौड़, शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा में सफल होना आवश्यक है।

दौड़ की प्रक्रिया को बनाया गया सरल

हालांकि पहले की भांति अब दौड़ की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। अब दौड़ की दूरी कम और समय को बढ़ाया गया है। पिछली बार उत्पाद सिपाही की दौड़ के दौरान एक अभ्यार्थी की मौत के बाद यह बदलाव किये गये है। पहले उत्पाद सिपाही के अभ्यर्थियों को 10 किमी की दौड़ लगानी होती थी। लेकिन अब अभ्यर्थियों को केवल 1.6 किमी की ही दौड़ लगानी होगी। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 6 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ और माहिला अभ्यर्थियों के लिए 10 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ तय की गयी है।