LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड में 2420 सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल ने JPSC को लिखा पत्र, जल्द होगी नियुक्ति

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने JPSC को पत्र लिखकर प्रदेश में 2420 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति का आदेश दिया है। राज्यपाल के इस पत्र के बाद अब राज्य में सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

Jharkhand News: झारखंड में 2420 सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति क
झारखंड में 2420 सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति का रास्ता साफ- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रदेश के सभी कुलपतियों को राजभवन की ओर से आदेश जारी करते हुए कहा है कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सभी प्रोफेसर निर्धारित समय तक उपलब्ध रहें और नियमित कक्षाएं लें। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी कुलपतियों को दी गई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जेपीएससी को प्रोफेसर भर्ती के लिए पत्र लिखा है।

रिक्त पदों को भरने का दिया आदेश

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के छात्रों ने पिछले दिनों यह जानकारी दी थी कि स्थाई प्रोफेसर नियमित क्लास नहीं लेते। तब उच्च और तकनीकी शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार के लिए विश्वविद्यालय में शैक्षणिक कैलेंडर सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया। विश्वविद्यालयों को इस परिप्रेक्ष्य में गंभीरता से परिणामी कार्य करने के लिए कहा गया है। क्योंकि, 40 से 50 फीसदी तक विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त 2420 सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति होनी है।

झारखंड में आर्थिक विकास की अपार संभावनाएं

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड में आर्थिक विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन यह इस क्षेत्र में अभी काफी पीछे है। इसमें और तेजी लाने की जरूरत है। राज्य में विकास हो रहा है, लेकिन सही मायने में विकास तब ही माना जाएगा जब झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाए। धार्मिक पर्यटन को लेकर अभी काम करना बाकी है। बाबाधाम देवघर को काशी विश्वनाथ टूरिस्ट सर्किट की तर्ज पर विकसित करने की संभावनाएं तलाशनी चाहिए। राज्य के पर्यटन स्थलों पर पर्यटक सुविधाएं बढ़ाने के लिए कारगर काम करने की जरूरत है।