LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

JOB NEWS: नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं का इन्तजार खत्म, राज्य में 26 हज़ारों शिक्षकों की होगी बम्पर बहाली

JOB NEWS: नौकरी का इन्तजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म होनेवाला है. राज्य सरकार ने 26 हज़ार शिक्षकों की बहाली करने का ऐलान किया है. जिसका आवेदन जल्द ही लिया जायेगा....पढ़िए आगे

JOB NEWS:  नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं का इन्तजार खत्म, रा
झारखण्ड को सौगात - फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI : झारखंड सरकार ने जल्द ही 26 हजार शिक्षकों की बहाली के ऐलान किया है। झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधार के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने 26 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है।

कोर्ट के आदेश का होगा पालन

चाईबासा में मीडिया से बात करते हुए झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी महसूस की जा रही है लेकिन कई बार कुछ तकनीकी कारणों से इसे पूरा नहीं किया जा रहा था। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 26 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ हो गया है, इससे विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। 

भाजपा पर लगाया आरोप

इसी क्रम में उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सबसे लंबे समय तक राज करने के बावजूद भाजपा ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया था। शिक्षकों का प्रमोशन रूके रहने की वजह से राज्य में शिक्षकों की कमी हो गई थी। लेकिन वर्तमान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार ला रही है और पंचायत से लेकर प्रखंड एवं जिला स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य शुरू कर दिया गया है। 

नई शिक्षा नीति का किया जिक्र

शिक्षा मंत्री ने नई शिक्षा नीति के बारे में भी बात की और बताया कि हमारी सरकार नई शिक्षा नीति पर भी काम कर रही है और कई विद्यालयों में क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार संकल्पित है। हर प्रखंड में मॉडल स्कूल चलाए जा रहे हैं। सीएम एक्सीलेंस स्कूल के माध्यम से भी बुनियादी शिक्षा में सुधार लाया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

अधिकारियों ने किया सम्मानित

इस मौके पर शिक्षा विभाग के कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। शिक्षा मंत्री ने इन सभी अधिकारियों से शिक्षा विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही परियोजनाओँ के बारे में चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट