LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड के 15 जिले के शिक्षा पदाधिकारियों के खिलाफ राज्य सरकार की कड़ी कार्यवाई, वेतन पर लगाई गई रोक, जानिए क्या है कारण

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने राज्य के 15 जिले के शिक्षा पदाधिकारियों पर कड़ी कार्यवाई करते हुए उनके अप्रैल महीने के वेतन पर रोक लगा दी गई है। शिक्षा पदाधिकारियों पर राशि उपलब्ध होने के वाबजूद कर्मियों को वेतन नहीं जारी करने का आरोप है।

Jharkhand News: झारखंड के 15 जिले के शिक्षा पदाधिकारियों के

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के 15 जिले के शिक्षा पदाधिकारियों के खिलाफ शिक्षकों के वेतन नहीं जारी करने के आरोप में कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके अप्रैल महीने के वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।

जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

इस मामले में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा गया है कि आखिर वेतन के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध होने के बावजूद शिक्षकों को तय समय पर उनका वेतन क्यों नहीं दिया गया। साथ ही तीन दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।

क्यों नहीं हुई कोषागार से पैसे की निकासी

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जिलों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि निदेशालय द्वारा शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर राशि उपलब्ध कराये जाने के बाद भी वेतन नहीं दिया गया। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा सात अप्रैल को ही राशि आवंटन से संबंधित पत्र जिलों को भेज दिया गया था। 23 अप्रैल की शाम 5:00 बजे तक कोषागार से राशि की निकासी नहीं की गयी थी।

इन जिलों के डीइओ पर गिरी गाज

जिन जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों पर गाज गिरी है उनमें रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, प सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, चतरा, रामगढ़, गिरिडीह, गोड्डा जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं।

NSIT
Nsmch