LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

साला ही निकला हत्यारा! पत्नी और जीजा के नाजायज रिश्तों ने रांची में लिखी खून की दास्तां

रांची में 11 महीने पहले हुई एक हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है, जिसके तार प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक प्रतिशोध से जुड़े हैं। इस चौंकाने वाले 'ब्लाइंड मर्डर केस' में साला ही निकला हत्यारा!

साला ही निकला हत्यारा! पत्नी और जीजा के नाजायज रिश्तों ने रा
साला ही निकला हत्यारा! पत्नी और जीजा के नाजायज रिश्तों ने रांची में लिखी खून की दास्तां- फोटो : News 4 Nation

राजधानी राँची पुलिस ने करीब 11 महीने पुराने संजय उरांव हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि संजय उरांव का अपनी ही सरहज (साले की पत्नी) राजमणि देवी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब इस बात की भनक संजय के साले विनोद उरांव को लगी, तो उसने अपने अपमान का बदला लेने के लिए खौफनाक साजिश रची। इस षड्यंत्र में विनोद की पत्नी राजमणि ने भी अपने पति का साथ दिया और प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए तैयार हो गई।

धोखे से रांची बुलाकर चाकू से किया हमला

योजना के मुताबिक, विनोद उरांव ने अपने दो साथियों, अमरदीप खालखो और अनुप उरांव के साथ मिलकर संजय को गुमला से धोखे से रांची बुलाया। 10 फरवरी 2025 को आरोपी उसे अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर गेट नंबर-1 के पास रेलवे ट्रैक पर ले गए। वहां आरोपियों ने संजय पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को झाड़ियों में फेंक दिया ताकि यह एक सामान्य ट्रेन दुर्घटना प्रतीत हो।

फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

शुरुआत में रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने के कारण पुलिस इसे एक हादसा मानकर जांच कर रही थी। हालांकि, 11 महीनों तक चले लंबे अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों (सीडीआर) की मदद से पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं। पुलिस को जब मृतक और उसकी सरहज के बीच के संबंधों का पता चला, तो शक की सुई परिवार की ओर घूमी। आखिरकार पुलिस ने इस फिल्मी अंदाज में रची गई पटकथा का पर्दाफाश करते हुए चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

NSIT
Nsmch

चार आरोपी गिरफ्तार, स्मार्टफोन भी बरामद

पुलिस ने इस मामले में मृतक के साले विनोद उरांव, उसकी पत्नी राजमणि देवी और उनके दो सहयोगियों को गुमला के बिशुनपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से वारदात में शामिल मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। रांची पुलिस की इस कामयाबी ने यह साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे कितनी भी सावधानी से साक्ष्य छुपाने की कोशिश करे, कानून के हाथ उन तक पहुँच ही जाते हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।