LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Crime News : स्कूल से बाज़ार गए सरकारी शिक्षक को बदमाशों ने बम से उड़ाया, इलाके में मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने कर दी बड़ी मांग

Crime News :मधुपुर में शिक्षक संघ के नेता और शिक्षक संजय कुमार दास की अपराधियों ने बम मारकर हत्या कर दी। शिक्षक की हत्या सुबह लगभग नौ बजे विद्यालय आने के क्रम में कर दी। शिक्षक की मौत मौके पर ही हो गई।

Crime News : स्कूल से बाज़ार गए सरकारी शिक्षक को बदमाशों ने ब

RANCHI : देवघर के मधुपुर में अपराधियों ने एक दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने झारखंड स्टेट प्राइमरी शिक्षक संघ के उप महासचिव सह सरकारी शिक्षक संजय कुमार की बम मारकर हत्या कर दी। शिक्षक की उम्र 51 वर्ष बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मौके पर हो गई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को महुआ डाबर प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत संजय कुमार दास सुबह करीब नौ बजे विद्यालय आए थे। स्कूल में हाजरी बनाने के बाद वह किसी काम से बगल के बाजार जाने के लिए निकले। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनपर बम से अचानक हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर हीं मौत हो गई।

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

बताया जा रहा है कि अपराधी पैदल आए थे और थैले में बम रखा था। अपराधियों ने संजय कुमार दास के चेहरे पर करीब से हमला किया,जिससे उनका चेहरा और सर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। बम का धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए थे।

जमीन विवाद हो सकता है हत्या का कारण

घटना के करीब आधे घंटे के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद की मौजूदगी में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मौके की छानबीन में जुट गई। हालांकि घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है पर स्थानीय लोगों के मुताबिक हत्या का कारण जमीन विवाद हो सकता है। इस बीच आक्रोशित लोगों ने घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि जब तक कैबिनेट मंत्री और एसपी नहीं आ जाते तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

NSIT
Nsmch

जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे अपराधी

इस बीच पुलिस ने घटनास्थल पर से मृतक के शव के अंग और बम के अवशेष को एकत्रित किया जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।स्थानीय विधायक उदय शंकर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को भरोसा दिलाया कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने भी रोते-बिलखते परिजनों को उम्मीद देते हुए कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट