LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: डीजीपी नियुक्ति मामले में मुख्य सचिव ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा पत्र, डीजीपी की नियुक्ति को बताया उचित

Jharkhand News: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति मामले को लेकर झारखंड की मुख्य सचिव अल्का तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी है, जिसमें उन्होंने डीजीपी की नियुक्ति को उचित ठहराया है।

 Jharkhand News: डीजीपी नियुक्ति मामले में मुख्य सचिव ने कें
डीजीपी नियुक्ति मामले में मुख्य सचिव ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा पत्र- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के सेवानिवृत्ति के मामले में राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी गई है। इस रिपोर्ट में डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को उचित बताया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति कैबिनेट में लिये गये निर्णय और गठित समिति की अनुशंसा पर की गयी थी।

गृह मंत्रालय ने सेवा विस्तार को गलत बताया 

रिपोर्ट के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्रालय को पूरे मामले की जानकारी भेज दी गयी है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि झारखंड डीजीपी के पद पर अनुराग गुप्ता की नियुक्ति सही है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की सेवा विस्तार के फैसले को गलत बताते हुए उन्हें पद विमुक्त करने का आदेश दिया था।

नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल

राज्य के नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पर सोशल मीडिया के जरिये निशाना साधा है। मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि  जब से अनुराग गुप्ता डीजीपी बने हैं, तब से झारखंड में कोयला खनन बेतहाशा बढ़ा है। इसके साथ ही वसूली करने वालों द्वारा वसूली का पैसा भी बढ़ा है, जो सीएम हेमंत सोरेन की जेब में जाता है। इसके अलावा भाजपा नेता ने सीएम से यह भी सवाल किया है कि आखिर क्या वजह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन DGP अनुराग गुप्ता से इतना प्रेम दिखा रहे हैं।