LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: अबुआ स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभुकों को झारखंड सरकार का बड़ा तोहफा, लाभुकों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा कार्ड

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने अबुआ स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभुकों को बड़ा तोहफा देते हुए इन योजनाओं से जुड़े लाभुकों को स्वास्थ्य बीमा कार्ड उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

Jharkhand News: अबुआ स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान भारत मुख्यम
अबुआ आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा कार्ड- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के अबुआ स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभुकों को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। इन योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों को सरकार स्वास्थ्य बीमा कार्ड उपलब्ध करायेगी। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी उपायुक्त और सिविल सर्जन के लिए को निर्देश जारी किये हैं।

अपर मुख्य सचिव ने दिए अनुपालन के आदेश

इस मामले में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस महीने की शुरुआत में हुई समीक्षा बैठक में लिये गये निर्णय का अनुपालन करने का आदेश दिया है। झारखंड सरकार के द्वारा अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से पात्र लोगों का 15 लाख रुपये तक का उपचार मुफ्त होता है। झारखंड राज्य आरोग्य समिति से प्राप्त आंकड़ों की मानें, तो झारखंड में आयुष्मान कार्ड धारकों की संख्या करीब 1.23 करोड़ है।

इस वर्ष के अंत तक कार्य पूरा करने का है लक्ष्य

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 वें वित्त आयोग और पीएम‐आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर और क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण 31 दिसंबर 2025 तक पूरा कराना है।

उपलब्ध कराई गयी है राशि

वहीं, मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन और रख‐रखाव योजना के तहत प्रत्येक सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य उपकेंद्र को यूनाइटेड फंड के रूप से राशि उपलब्ध करायी गयी है।

NSIT
Nsmch