LATEST NEWS

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

Jharkhand News: झारखंड में शिक्षकों को मिलेगा तय समय पर वेतन, वेतन में देरी होने पर नपेंगे अधिकारी

Jharkhand News: झारखंड में जिला शिक्षा पदाधिकारियों पर हुई कार्यवाई के बाद अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि शिक्षकों को तय समय पर वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। विभाग की ओर से कहा गया है कि ऐसा नहीं करने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

Jharkhand News: झारखंड में शिक्षकों को मिलेगा तय समय पर वेतन
झारखंड में शिक्षकों को मिलेगा तय समय पर वेतन- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi:  झारखंड के शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को समय पर वेतन का भुगतान करने का आदेश देते हुए कहा है कि अगर शिक्षकों के वेतन का भुगतान तय समय पर नहीं हुआ तो संबंधित जिला के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

राशि आवंटित होने के बाद भी रोका गया वेतन

दरअसल झारखंड में शिक्षकों के लिए राशि आवंटित होने के बाद भी समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिला स्तर पर डीइओ कार्यालय समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं कर रहे हैं। इस कारण शिक्षक वेतन के लिए डीइओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। आलम यह है कि कुछ जिलों में तो शिक्षिका के मातृत्व अवकाश पर जाने के बाद भी उनका वेतन स्थगित कर दिया जा रहा है।

शिकायत मिलने पर की जाएगी कठोर कार्यवाई 

माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि निदेशालय को यह जानकारी मिली है कि महिला शिक्षक के मातृत्व अवकाश पर जाने के बाद भी शिक्षक का वेतन स्थगित कर दिया जा रहा है जो नियम के विरुद्ध है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने अपने पत्र में कहा है कि भविष्य में अगर किसी भी जिले से ऐसी शिकायत मिली, तो संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

प्रमाण पत्र जांच की आवश्यकता नहीं

झारखंड में प्लस टू विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। प्लस टू विद्यालय में वैसे शिक्षक भी नियुक्त हुए हैं, जो पूर्व में हाइस्कूल में कार्यरत थे। इस नई नियुक्ति के बाद प्रमाण पत्रों की जांच के नाम पर इन शिक्षकों का वेतन जिला शिक्षा पदाधिकारियों के द्वारा रोका गया था। इस मामले में  निदेशालय ने पत्र में कहा  है कि शिक्षक जब हाइस्कूल में नियुक्त हुए थे, तब उनके सभी प्रमाण पत्रों की जांच हुई थी। ऐसे में फिर से मैट्रिक से लेकर स्नातक व शिक्षक प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र जांच की आवश्यकता नहीं है।

NSIT
Nsmch