LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Jharkhand News : टाटानगर स्टेशन को मिला ईट राइट स्टेशन का सर्टिफिकेट, यात्रियों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा

Jharkhand News : टाटानगर स्टेशन को ईट राइट स्टेशन का सर्टिफिकेट मिला है. जिसके बाद अब यहाँ यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधा मिलेगी....पढ़िए आगे

Jharkhand News : टाटानगर स्टेशन को मिला ईट राइट स्टेशन का सर
टाटानगर स्टेशन को ईट राइट स्टेशन का सर्टिफिकेट- फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI : चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले टाटानगर स्टेशन को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। ए वन प्लस ग्रेड का दर्जा पाने के बाद अब टाटानगर स्टेशन को ईट राइट स्टेशन का सर्टिफिकेट मिला है।

150 स्टेशनों में हुआ शामिल

ईट राइट स्टेशन का सर्टिफिकेट FSSAI टीम के सदस्यों के द्वारा स्टेशन पर वहां की खान-पान की व्यवस्था को देखकर दिया जाता है। इससे यात्रियों और विक्रेताओँ दोनों को फायदा होगा। चक्रधरपुर मंडल के अधिकारियों ने बताया कि टाटानगर स्टेशन देश के 150 रेलवे स्टेशनों में शामिल हो गया है जिसे ईट राइट स्टेशन का दर्जा मिला है।

FSSAI की टीम ने किया था दौरा

27 नवंबर 2024 को चेन्नई की दो सदस्यीय टीम ने स्टेशन का दौरा किया था और वहां के खान-पान का निरीक्षण किया था। टीम ने स्टेशन पर मौजूद रेस्तरा और स्टालों का भी निरीक्षण किया था। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद हीं टाटानगर स्टेशन को यह सर्टिफिकेट दिया गया। 

यात्रियों को मिलेगा लाभ

इसके साथ हीं रेलवे के नल के पानी में टीडीएस की भी जांच की गई थी। टीम नें वहां मौजूद वस्तुओँ की सफाई एवं भंडारण के उपायों की भी जांच की। इस टैग को मिलने से यात्रियों के साथ-साथ खाद्द विक्रेताओँ को भी लाभ मिलेगा।

NSIT
Nsmch

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट