LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: झारखंड के चार हजार शिक्षकों को भेजा गया कारण बताओ नोटिस, विभाग ने तीन दिनों में मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या है मामला

Jharkhand News: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने झारखंड के चार हजार शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और निबंधन नहीं कराने वाले शिक्षकों से तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

Jharkhand News: झारखंड के चार हजार शिक्षकों को भेजा गया कारण
झारखंड के चार हजार शिक्षकों को भेजा गया कारण बताओ नोटिस- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने टीचर्स नीड असेसमेंट परीक्षा के लिए निबंधन नहीं कराने वाले चार हजार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी व अधीक्षकों को पत्र भेजकर कहा है कि जिन शिक्षकों द्वारा टीएनए निबंधन नहीं किया गया है, उनकी समीक्षा जिला स्तर पर की जाए।


तीन दिनों के अंदर मांगा गया जवाब

राज्य शिक्षा परियोजना के निदेशक ने निर्देश देते हुए कहा है कि तीन दिनों के अंदर निबंधन नहीं करने के कारणों को अंकित करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, ताकि विभागीय सचिव को रिपोर्ट सौंपी जा सके। झारखंड में पहली बार टीचर्स नीड असेसमेंट परीक्षा 24 से 28 अप्रैल 2025 के बीच होने जा रही है। इसमें 1,10,444 के करीब सरकारी शिक्षकों को 15 अप्रैल तक निबंधन कराना अनिवार्य था, लेकिन जिलावार रिपोर्ट में पता चला कि 1,06,093 शिक्षकों ने ही निबंधन कराया है।

Diarch GO


वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है परीक्षा

दरअसल शिक्षकों के प्रशिक्षण की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने के लिए झारखंड सरकार ने वर्ष में दो बार टीचर्स नीड असेसमेंट परीक्षा आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसका ऑनलाइन शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने 28 फरवरी, 2025 को किया था।