LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: रांची में किया गया शिक्षा संगम कार्यक्रम का आयोजन, शिक्षा मंत्री ने कहा- शिक्षा के विकास के लिए केंद्र और राज्य दोनों के सहयोग की आवश्यकता

Jharkhand News: झारखंड के रांची में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् और कलेक्टिव्स फॉर इंटीग्रेटेड लाइवलीहुड इनिशिएटिव के सहयोग से शिक्षा संगम 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Jharkhand News: रांची में किया गया शिक्षा संगम कार्यक्रम का
रांची में किया गया शिक्षा संगम कार्यक्रम का आयोजन- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के रांची में जिला शिक्षा परियोजना परिषद् और कलेक्टिव्स फॉर इंटीग्रेटेड लाइवलीहुड इनिशिएटिव के संयुक्त प्रयास से शिक्षा संगम 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ममता लकड़ा सहित कई पदाधिकारीयों ने हिस्सा लिया।

बिना प्रबंधन समिति के विद्यालय की व्यवस्था नहीं सुधारी जा सकती

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए राज्य और केंद्र सरकार, दोनों के सहयोग की आवश्यकता है। दोनों के आपसी सहयोग के बिना राज्य के स्वर्णिम विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती। आज के समय में शिक्षा में समानता लाने और इसके विकास के लिए सभी स्कूलों में विद्यालय प्रबंधन समिति की आवश्यकता है। बिना प्रबंधन समिति के विद्यालय की व्यवस्था नहीं सुधारी जा सकती।

बच्चों को स्कूल से जोड़ने का काम कर रही है प्रबंधन समिति

उन्होंने सुदूर क्षेत्रों में शिक्षा व्यव्स्था पर टिपण्णी करते हुए कहा कि शिक्षा की बेहतरी के लिए सरकार के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन समिति और आम लोगों की भी समान भूमिका होती है। प्रबंधन समिति समय-समय पर स्कूलों में निगरानी रखती है। गांवों में 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चे यदि स्कूल नहीं जा रहे तो इसके पीछे के कारणों की तलाश कर उन बच्चों को स्कूल से जोड़ने का काम विद्यालय प्रबंधन समिति करती है।

शिक्षा में सुधार के लिए किए जा रहे है प्रयास

इस अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने कहा कि हमारा लक्ष्य राज्य में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन और शून्य ड्रापआउट सुनिश्चित करना है। विभाग की ओर से शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार के स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से पंचायतों के साथ मिलकर सामुदायिक सहयोग के जरिए स्कूलों के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

NSIT
Nsmch