LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: झारखंड की बेटी ने पूरे देश में लहराया परचम, आईसीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक लाकर हासिल किया पहला स्थान

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर की बेटी शांभवी जायसवाल ने आईसीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। शांभवी के इस कारनामे से पूरे झारखंड में हर्ष का माहौल है।

Jharkhand News: झारखंड की बेटी ने पूरे देश में लहराया परचम,
झारखंड की बेटी ने पूरे देश में लहराया परचम- फोटो : SOCIAL MEDIA

Jamshedpur: झारखंड की बेटी शांभवी जायसवाल ने नया कीर्तिमान रच दिया है। शांभवी जायसवाल ने आईसीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।लोयोला स्कूल की छात्रा शांभवी ने सेल्फ स्टडी के दम पर यह मुकाम हासिल किया। शांभवी के इस उपलब्धि पर झारखंड ही नही, पूरा देश गर्व कर रहा है। 

कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहती है शांभवी

शांभवी के पिता अभिषेक जायसवाल, मेहर बाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट हैं, और मां ओजस्वी शंकर, मणिपाल हॉस्पिटल कॉलेज में वरिष्ठ गायनोकोलॉजिस्ट हैं। शांभवी भविष्य में कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहती हैं और पेंटिंग में भी उनकी गहरी रुचि है।

Diarch GO

सेल्फ स्टडी के बल पर हासिल किया मुकाम

शांभवी ने अपनी इस सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और समय का सही उपयोग को बताया है। उन्होंने हर विषय को गहराई से पढ़ा, नियमित अभ्यास किया और अपनी कमियों को सुधारा। बिना किसी कोचिंग या अतिरिक्त क्लास के, शांभवी ने घर पर ही सेल्फ स्टडी के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

पहला स्थान हासिल करना सपने जैसा

शांभवी के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अपनी मिसाल है। पिता अभिषेक जायसवाल, मेहर बाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के रेडियोलॉजी विभाग में प्रमुख हैं, जबकि मां ओजस्वी शंकर, मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। पिता अभिषेक ने बताया कि जब हमें पता चला कि शांभवी ने पूरे देश में टॉप किया है, तो पहले यकीन नहीं हुआ। वह स्कूल में हमेशा अव्वल रही, लेकिन देश में पहला स्थान हासिल करना सपने जैसा है। हम भगवान से उसकी तरक्की की प्रार्थना करते हैं।

NSIT
Nsmch


लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है शांभवी

शांभवी की यह उपलब्धि उन लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो अपने जीवन में सपने देखते हैं और उसे साकार करना चाहते हैं। शांभवी की यह सफलता इस बात को साबित करता है कि बिना किसी कोचिंग संस्थान का सहारा लिए, सही दिशा में मेहनत करने से और माता-पिता के सहयोग से भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।