LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Jharkhand News: झारखंड में कल होगी संविधान बचाओ रैली, खरगे सहित कई दिग्गज नेता होंगे इस रैली में शामिल

Jharkhand News: झारखंड में कल यानि मंगलवार को संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली का आयोजन प्रदेश के कई जिलों में किया जाएगा। इस रैली में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

Jharkhand News: झारखंड में कल होगी संविधान बचाओ रैली, खरगे स
झारखंड में कल होगी संविधान बचाओ रैली- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से अयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारी पूरी हो गयी है। इस रैली का आयोजन पुराना विधानसभा मैदान में किया जाएगा। इस रैली में राज्य के सभी जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग भाग लेंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आ रहे हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे भी होंगे रैली में शामिल

राकेश सिन्हा ने बताया कि मंगलवार को 11:45 बजे कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अखिल भारतीय कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई बड़े नेता रांची पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और झारखंड प्रभारी के राजू, गुरदीप सिंह सप्पल सोमवार को ही रांची आ गये हैं।

खरगे करेंगे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि रैली के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ तमाम नेता होटल बीएनआर चाणक्य में 3:30 बजे मुलाकात करेंगे।  मल्लिकार्जुन खरगे जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी के साथ बैठक भी करेंगे. इसके बाद 4:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक में शामिल होंगे और 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।