LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: झारखंड में संविधान बचाओ रैली आज, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रैली में भाग लेने पहुचे रांची, कार्यकर्ताओं ने किया ढोल- नगाड़े से स्वागत

Jharkhand News: झारखंड में सत्तारुढ़ गठबंधन द्वारा मंगलवार को पूरे प्रदेश में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में भाग लेने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रांची पहुंच चुके हैं।

Jharkhand News: झारखंड में संविधान बचाओ रैली आज, कांग्रेस के
झारखंड में संविधान बचाओ रैली आज- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड में सत्तारुढ़ गठबंधन के द्वारा संविधान बचाओ रैली का आयोजन मंगलवार को किया जा रहा है। इस रैली में भाग लेने के लिए सत्तारुढ़ गठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रांची पहुंच चुके हैं। खरगे के रांची पहुंचने पर वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ो से उनका स्वागत किया।

जनसभा को संबोधित करेंगे खरगे

रांची के पुरानी विधानसभा के सामने वाले मैदान में आयोजित होने वाली इस रैली को मल्लिकार्जुन खरगे संबोधित करेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे लोगों को बतायेंगे कि जातिगत जनगणना क्यों जरूरी है और नरेंद्र मोदी की सरकार क्यों जातिगत जनगणना के लिए मजबूर हुई। मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Diarch GO

खरगे का हुआ जोरदार स्वागत

मल्लिकार्जुन खरगे के रांची आगमन के बाद झारखंड यूथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि संविधान बचाने का संकल्प लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रांची पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। अब झारखंड की ज़मीन से उठेगी जनता की आवाज!

दीपिका सिंह ने भी किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

इससे पहले कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने भी सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने लिखा, हम सड़कों पर हैं, क्योंकि हमारा संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि करोड़ों वंचितों की उम्मीद है। यह वह संहिता है, जिसने एक मजदूर को भी वही अधिकार दिये, जो एक मंत्री को मिलते हैं।’ उन्होंने लिखा कि यह वह आवाज है, जो हर कमजोर को ताकत देती है और हर सत्ता को जवाबदेह बनाती है।

NSIT
Nsmch

साजिश को बदलने की हो रही साजिश

दीपिका ने आगे लिखा कि आज कुछ ताकतें संविधान को बदलने और कुचलने की साजिश कर रही हैं। वे चाहते हैं कि आरक्षण खत्म हो, अभिव्यक्ति की आजादी खत्म हो, और लोकतंत्र की आत्मा को दबा दिया जाये. हम ऐसा होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि संविधान बाबा साहेब की देन है। यह हमारे खून, पसीने और संघर्ष से बना है। जो इसे मिटाना चाहता है, वो भारत के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है।