LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Jharkhand News : झारखंड में बजट सत्र से पहले एक्टिव हुई राजद, रविवार को बुलाई गई विधायक दल की बैठक

Jharkhand News :झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आगामी 24 फरवरी से होने वाली है। बजट सत्र को ध्यान मे रखते हुए सत्तारुढ़ सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल ने विधायक दल की बैठक बुलाई है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News :  झारखंड में बजट सत्र से पहले एक्टिव हुई राज

RANCHI : झारखंड के बजट सत्र की शुरुआत 24 फरवरी से शुरु होने वाली है। इससे पहले रविवार को राजद विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनता के मुद्दों और पार्टी के दिशा- निर्देशों पर चर्चा करना है। 

बजट सत्र पर होगी चर्चा

राजद द्वारा बुलाई गई इस बैठक राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान करेंगे। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार यादव, झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव और पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहेंगे। इस बैठक में आगामी बजट सत्र पर चर्चा होगी।

पार्टी को एकजुट करने पर होगा विचार

इस बैठक में राजद के सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की जाएगी और महागठबंधन को एकजुट होकर कैसे जनता के मुद्दों को उठाया जाए और वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में कैसे पार्टी की विचारधारा और पार्टी के द्वारा किए गए काम को जनता तक पहुंचाया जाए, इन बातों पर भी चर्चा होगी।

सकारात्मक विचारों से चलेगा बजट सत्र

बता दें कि अभी हाल में ही आगामी बजट सत्र को लेकर झारखंड सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने बजट सत्र के संचालन में सभी पार्टियों से सहयोग की उम्मीद जताई है। इस बैठक में यह भी तय किया गया कि बजट पर एक दिन की जगह अब दो दिन चर्चा की जाएगी। बैठक में स्पीकर ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनो से आवश्यक सहयोग की उम्मीद जताई है। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी बजट सत्र यह बजट सत्र सकारात्मक रुप से चलेगा और सभी सदस्यों से अपेक्षा की जाती है कि वो जनता के मुद्दो को सदन में उठाएं और सकारात्मक विचारों के साथ सदन चलाने में सहयोग करें।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट