LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

RIMS में होमगार्ड का भत्ता दोगुना, 10 साल से सेवा देने वालों को मिलेगी स्थायी नौकरी

RIMS में तैनात होमगार्ड जवानों को बड़ी राहत मिलने वाली है। अब उन्हें प्रतिदिन 500 की जगह 1,088 रुपये भत्ता मिल सकता है। साथ ही, 10 साल से अधिक सेवा देने वाले जवानों को नियमित करने का प्रस्ताव भी रिम्स शासी परिषद की बैठक में रखा जाएगा।

RIMS में होमगार्ड का भत्ता दोगुना, 10 साल से सेवा देने वालों

RIMS में तैनात होमगार्ड जवानों को राज्य सरकार की ओर से राहत मिलने वाली है। जल्द ही इन जवानों को अब प्रतिदिन 500 की जगह 1,088 रुपये का भत्ता मिलेगा। यही नहीं, रिम्स में 10 साल से ज्यादा सेवा दे चुके जवानों को स्थायी रूप से समायोजित करने पर भी विचार हो रहा है। इन तमाम प्रस्तावों पर फैसला 15 अप्रैल 2025 को रिम्स शासी परिषद (जीबी) की बैठक में हो सकता है।

बैठक में ये प्रस्ताव होंगे शामिल

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी, जिसमें होमगार्ड के भत्ते में वृद्धि से लेकर स्थायी समायोजन और अंगदान करने वालों के लिए फ्री मोक्ष वाहन सुविधा तक के प्रस्ताव रखे जाएंगे।

मानदेय बढ़ाने की मांग पर सरकार की मुहर

झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने सरकार के 14 अगस्त 2024 के आदेश का हवाला देते हुए भत्ता बढ़ाने का प्रस्ताव रिम्स प्रबंधन को भेजा था, जिस पर अब रिम्स जीबी की मंजूरी का इंतजार है।

सेवा के आधार पर समायोजन की तैयारी

जिन जवानों और कर्मियों ने रिम्स में 10 वर्ष या उससे अधिक सेवा दी है, उन्हें तृतीय और चतुर्थ वर्गीय पदों में समायोजित करने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। अगर बैठक में सहमति बनी, तो इन कर्मियों का भविष्य स्थिर और सुरक्षित हो सकता है।

NSIT
Nsmch

नेत्र और अंगदान पर विशेष पहल

रिम्स अब नेत्र और अंगदान करने वाले व्यक्तियों के परिवारों को निःशुल्क मोक्ष वाहन उपलब्ध कराने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। यह प्रस्ताव भी शासी परिषद की बैठक में शामिल किया गया है।