LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Jharkhand News : रांची शहर होगा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश, लोगों की दूर होगी कई परेशानियां

Jharkhand News : रांची शहर को बदलने के लिए हेमन्त सरकार की ओर से कई कदम उठाये जा रहे हैं। कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर की मदद से स्वचालित यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण में सुधार किया गया है।

Jharkhand News : रांची शहर होगा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस,
रांची शहर होगा अत्याधुनिक - फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI : रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले निर्देशों का पालन करते हुए राजधानीवासियों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं।

लगाए गए इमरजेंसी बॉक्स

इसके अंतर्गत कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर की मदद से स्वचालित यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण में  सुधार किया गया है। इसके अलावा रांची के पचास महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर पीले रंग के इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए गए है, इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

सीधे जुड़ पाऐंगे एजेंसियों तक 

इन अत्याधुनिक सुविधाओं के लगाए जाने से अगर आप सड़क से गुजरते वक्त किसी अनचाही परिस्थिति में फंस जाते है तो आप सीधे सरकार की एजेंसियों से जुड़कर मदद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं बॉक्स में लगे लाल बटन के दबाते हीं कमांड कंट्रोल रुम से आवाज आएगी, ताकि आप अपनी समस्या बता सकें। इसके लिए आपको ना तो मोबाईल की जरुरत है और न हीं किसी तरह का नंबर याद रखने की जरुरत है। बस आपके आसपास पीले रंग का बॉक्स होना चाहिए।

अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद

इससे कई तरह की आपराधिक मामलों को कम करने में भी मदद मिलेगी। सड़क पर कोई दुर्घटना होती है या फिर चेन स्नैचिंग,गोलीबारी, मारपीट, छेड़खानी या कोई अन्य आपराधिक वारदात होती है तो तुरंत मदद के लिए इन बॉक्सों का उपयोग किया जा सकता है। वही प्रत्यक्षदर्शी भी मदद पहुंचाने के लिए सूचना दे सकता है। यदि आसपास के इलाके में आग लग जाए तो भी आसपास के लोग फायर ब्रिगेड से संपर्क साधने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch

पचास केद्रों पर प्रदान की गई है सुविधा

वर्तमान में पचास केंद्रों पर ये सुविधा प्रदान की गई है। फ्लाई ओवर निर्माण और सड़को के चौड़ीकरण के कारण कुछ बाक्स अभी हटाए गए हैं। फिलहाल कांके रोड, मेन रोड, सदानंद ओवरब्रिज, शनि मंदिर चौक,हरमू चौक सहित अन्य कई स्थानों से बाक्स हटा दिए गए है जहां काम संपन्न होते हीं फिर से बॉक्स को लगाने का काम शुरु की जाएगी।

अभिषेक - सुमन की रिपोर्ट