LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

RAJBHAWAN NEWS : कल से आम लोगों के लिए खुलेंगे राजभवन के दरवाजे, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उद्यान में कर सकेंगे भ्रमण

RAJBHAWAN NEWS : कल से आम लोगों के लिए खुलेंगे राजभवन के दरव

N4N DESK : लोकतंत्र में आम जनता के लिए, जनता के द्वारा, जनता का शासन होता है। लेकिन देखा जाता है की चुनावों के बाद अपने ही चुने गए प्रतिनिधि के दरवाजे तक पहुंचना मुश्किल है। राष्ट्रपति और राजभवन के दरवाजे तक आम आदमी का पहुंचना काफी मुश्किल माना जाता है। हालाँकि दिल्ली स्थिति मुग़ल गार्डन को देखने के आम आदमी के आने जाने पर कोई रोक नहीं है। ठीक इसी तर्ज पर झारखंड की सरकार ने छः फरवरी से रांची स्थित राजभवन को आम लोगों के लिए खोलने का फैसला लिया है। राज भवन उद्यान को छः फरवरी से बारह फरवरी कर आम लोगों के लिए खोला जाएगा।

समय-सीमा है निर्धारित

राजभवन में प्रवेश के लिए समय-सीमा भी निर्धारित की गई है। कोई भी व्यक्ति राजभवन के गेट नंबर दो से सुबह दस बजे से दोपहर के एक बजे तक प्रवेश कर सकते हैं। आगंतुकों को आधे घंटे के लिए उद्यान में रहने की अनुमति मिलेगी।

2004 में पहली बार आम जनता के लिए खुला

राजभवन में प्रवेश के लिए आवश्यक जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। सभी आने वाले लोगों को अपना परिचय-पत्र लाना अनिवार्य कर दिया गया है। साल 2004 में पहली बार राजभवन को आम जनता के लिए खोला गया था। उस वक्त सैयद सिब्ते रजी झारखंड के राज्यपाल थे।

52 एकड़ में फैला है राजभवन

रांची स्थित राजभवन लगभग 52 एकड़ में फैला हुआ है। इसका निर्माण सन् 1930 में कराया गया था। इस उद्दयान में बीस हजार से अधिक गुलाब के फूलों की प्रजाति है एवं कई तरह के फलों की भी भरमार है। राजभवन के इस उद्दयान में कृत्रिम ऑक्टोपस, कृत्रिम पहाड़, झरने, दीवारों पर बने सोहराय की पेंटिंग, महापुरुषों और शहीदों की प्रतिमा,युद्ध में उपयोग किए गए टैंक के साथ-साथ पीला बांस, रुद्राक्ष, कल्पतरु, स्ट्राबेरी, इलाइची, तेजपत्ता, संतरा, मौसमी, सेव,चीकू, काजू जामुन, कपूर, लेमन ग्रास,चंदन, लौंग और दालचीनी के पेड़ मौजूद हैं।

NSIT
Nsmch

चिल्ड्रेन पार्क भी है मौजूद

राजभवन परिसर में नौ म्युजिकल फव्वारा, महात्मा गांधी औषधीय उद्दयान,गुरू गोविंद सिंह वाटिका, अकबर गार्डेन, बुद्दधा गार्डेन, बिरसा मंडप, लोटस ब्रिज आदि देखने योग्य है। बच्चों के मनोरंजन के लिए चिलड्रेन पार्क भी मौजूद है।

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट