LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Jharkhand News : रेलवे ने निकाला रांची रेल मंडल के लिए नई लाईन का टेंडर, साढ़े तीन घंटे में तय होगा रांची से टाटा का सफर

Jharkhand News : रांची में सिल्ली-इलू बाईपास रेललाइन निर्माण कराया जायेगा। जिसके लिए रांची रेल मंडल ने टेंडर निकाल दिया है। इस रेललाइन के बन जाने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। ...पढ़िए आगे

Jharkhand News : रेलवे ने निकाला रांची रेल मंडल के लिए नई ला
नयी रेल लाइन का निर्माण - फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI : रांची रेल मंडल में सिल्ली-इलू बाईपास रेललाइन निर्माण का कार्य जल्द शुरु होने वाला है। रेलवे की यह परियोजना काफी अहम मानी जा रही है। रेलवे ने अपनी इस परियोजना के लिए निविदा भी जारी कर दी है, जिससे निर्माण प्रक्रिया तेजी से शुरु हो सके।

कम हो जाएगी दूरी

बता दें कि इस बाईपास के बन जाने से टाटा और हावड़ा के बीच का समय दो घंटे तक कम होने की संभावना है जिससे यात्रियों की परेशानियों में कमी आएगी और उनके समय की भी बचत होगी। इस लाईन को बनाने में लगभग 137 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस लाईन की कुल लंबाई 5.9 किलोमीटर होगी।

जल्द शुरु होगा  काम

इस परियोजना का काम जल्द से जल्द शुरु हो सके। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। यह मार्ग सिल्ली और इल्लू के बीच बनेगा, जिसका उद्येश्य टाटा और रांची के बीच के ट्रेनों के समय को कम करना है। इसके साथ ही ट्रेनों को अब मुरी जंक्शन के बजाय सिल्ली-इलू बाईपास के रास्ते पर भेजा जाएगा, जिसे मुरी स्टेशन पर ट्रेनों  का बोझ भी कम होगा। 

समय की होगी बचत

इस रेल लाईन के बन जाने के बाद रांची से टाटा का सफर भी पहले से कम समय में पूरा किया जा सकेगा। अभी रांची से टाटा के बीच 5.5 घंटे का समय लगता है। जबकि इस नई लाईन के पूरा हो जाने के बाद से इसका समय घटकर 3.30 घंटे रह जाएगी। 

NSIT
Nsmch

रेल मंत्री का जताया आभार

दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस प्रयास को पूर्ण कराने में अपना सहयोग देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार के प्रति आभार वयक्त करते हुए कहा कि इसका निर्माण कार्य पूर्ण होने से यात्रियों को सुविधा होगी और आस-पास के क्षेत्रों के विकास में भी तेजी आएगी। 

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट