LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: रेलवे ने रद्द की झारखंड के कई ट्रेनों का परिचालन, कई ट्रेनों के समय में भी किया गया बदलाव, जानिए पूरी डिटेल्स

Jharkhand News: रेलवे ने झारखंड की चार ट्रेनों का परिचालन आगमी 21 दिनों के लिए रद्द कर दिया है। रांची मंडल में लाईन ब्लॉक के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव भी किया है।

Jharkhand News: रेलवे ने रद्द की झारखंड के कई ट्रेनों का परि
रेलवे ने रद्द की झारखंड के कई ट्रेनों का परिचालन- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: रेलवे ने झारखंड की चार ट्रेनों को 21 दिनों के लिए रद्द कर दिया है। चक्रधरपुर और रांची मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण रेलवे ने आधा दर्जन ट्रेनों को अप-डाउन में रद्द करने के साथ परिचालन दूरी में कटौती और मार्ग बदल दिया। जबकि खड़गपुर में ब्लॉक के कारण टाटानगर से गुजरने वाली रांची, हावड़ा और शालीमार से जुड़ी 11 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन 18 मई तक पहले से रद्द है। ट्रेनों के रद्द होने कोल्हान के हजारों यात्रियों को रोज आवागमन में दिक्कत होगी। इसके बाद जून में इन ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू होने की संभावना है।

दक्षिण पूर्व जोन के अनुसार, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 30 मई, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 14 से 30 मई और टाटानगर-हटिया मेमू ट्रेन 25 से 30 मई तक रद्द होगी। जबकि टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 11 से 17 मई, हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 17 मई को रद्द होने वाली है। दूसरी ओर, टाटानगर से गुजरने वाली ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 11, 13, और 16 मई और पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस को 16 मई को बदले मार्ग पर चलेगी। वहीं, लाइन ब्लॉक के दौरान 15 मई को हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस राउरकेला से आगे नहीं जाएगी। वहीं, टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस झारसुगुड़ा और हावड़ा के बीच 15 मई को रद्द होने के कारण टाटानगर नहीं आएगी। इस दौरान इस रूट पर रेलवे की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

इधर, सीनी और कांड्रा के बीच ब्लॉक के कारण टाटानगर से हटिया, बिलासपुर व बरकाकाना की ट्रेनों को 9, 13 व 16 मई को रद्द करने का आदेश पूर्व से था। बताया जाता है कि ब्लॉक के दौरान लाइन मरम्मत करने के साथ सिग्नल प्वाइंट समेत अन्य तरह के परिचालन यंत्रों को दुरुस्त किया जाएगा। वहीं, यार्ड विस्तार होगा। दूसरी ओर, आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 11 मई को बदला जाएगा।