LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

थाना बना जंग का मैदान,मुंशी ने ASI को खदेड़ खदेड़ कर इतना पीटा हो गए बेहोश

राजधानी के एक थाने से 6 संदिग्ध चोरों को छोड़ने पर जमकर हुआ बवाल, थाना बना जंग का मैदान, मुंशी और ASI में जमकर हुई मारपीट में,मामला पहुचा एसएसपी के पास

थाना बना जंग का मैदान,मुंशी ने ASI को खदेड़ खदेड़ कर इतना पीटा
थाना बना जंग का मैदान,मुंशी ने ASI को खदेड़ खदेड़ कर इतना पीटा हो गए बेहोश - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: पुलिस एक और जहाँ पब्लिक के गुस्से का शिकार हो रही है तो दूसरी तरफ थानों में भी पुलिसकर्मियों के बिच भिडंत की ख़बरें भी खूब की सुर्खिया बटोर रही है. इसी क्रम में राजधानी में एक एएसआई और थाने के मुंशी के बीच हुई मारपीट की घटना सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है. मिली जानकारी के अनुसार मुंशी ने एएसआई के बीच थाने में बंद चोरी के आरोपितों को छोड़े जाने को लेकर पहले तो जोरदार बहसबाजी हुई फिर देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि थाना परिसर जंग का मैदान बन गया और फिर मुंशी ने एएसआई पर हमला कर दिया और खदेड़ खदेड़ कर इतना पीटा की एएसआई बेहोश होकर गिर पड़े. 


यह शर्मनाक वारदात में आपस में भिड़े पुलिसवालों की पहचान एएसआई सुदीन रविदास और थाने के मुंशी उदय शंकर यादव के तौर पर हुई है. इस भिडंत के बाद ASI सुदीन रविदास ने एसएसपी को शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि थाने के मुंशी उदय शंकर यादव ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की. दरअसल, यह घटना चोरी और छिनतई के आरोप में थाना में पकड़े गए 12 संदिग्धों में से आधा दर्जन संदिग्धों को बिना कारण थाना से छोड़ने पर, सवाल पूछे जाने के बाद हुआ था.

Diarch GO


विवाद का कारण 

पीड़ित एएसआई ने बताया कि 27 जून को रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में ऐतिहासिक रथ मेला का आयोजन किया गया था. इसी मेले से चोरी और छिनतई करने के आरोप में 12 लोगों को पकड़ा गया था, जिन्हें धुर्वा थाना में बंद किया गया था. सभी संदिग्धों को जेल में बंद करने के बाद एएसआई सुदीन रविदास ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट गए थे. अगले दिन जब वह ड्यूटी पर लौटे तो उन्होंने देखा कि 12 में से आधे यानी 6 आरोपियों को थाना से बगैर किसी कारण बताएं मुंशी उदय शंकर यादव ने छोड़ दिया था. इसी को लेकर एएसआई और मुंशी के बीच विवाद शुरू हुआ था. जब ASI ने उदय शंकर यादव से इसको लेकर सवाल किया तो वह आग बबूला हो गए और पुलिस पदाधिकारी एएसआई सुदीन रविदास के साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में एएसआई बेहोश हो गए. हालांकि थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया और मामले को किसी तरह शांत कराया.

NSIT
Nsmch

आरोपी मुंशी की शिकायत 

इसे लेकर पीड़ित एएसआई सुदीन रविदास ने रांची के एसएसपी सह डीआइजी से शिकायत करते हुए आरोपी मुंशी पर कार्रवाई करने की मांग की. इधर थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के बीच हुई मारपीट और अनुशासनहीनता मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने जांच के निर्देश दिए हैं. झारखंड में पुलिस थाना में ही पुलिस पदाधिकारी के पीटे जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है. धुर्वा थाना की घटना से पहले रांची के ही लालपुर थाने में पदस्थापित एएसआई सुनील मुर्मू की दो युवकों रवि रंजन और विनोद ने थाना परिसर में ही बेरहमी से पिटाई की थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.