LATEST NEWS

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा
  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा

  • Tejashwi Yadav Attacks Anant Singh
  • अनंत सिंह को 'अपराधी' बताकर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करने पर किया बड़ा ऐलान

Jharkhand News: जमशेदपुर में दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो देशी पिस्टल सहित छः जिंदा कारतूस बरामद

Jharkhand News: जमशेदपुर में एमजीएम थाना पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन अपराधियों के तार कुख्यात गणेश गिरोह से जुड़े हैं। आरोपियों के पास से दो देशी पिस्टल, एक कट्टा और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।..पढ़िए आगे

Jharkhand News: जमशेदपुर में दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने
जमशेदपुर में दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार- फोटो : social media

Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस ने कुख्यात गणेश गिरोह से जुड़े दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से दो देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और छः जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। 

डीडब्ल्यूपीएस स्कूल के पास से पकड़ा गया अपराधी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उलीडीह निवासी विश्वजीत सिंह उर्फ रॉकी और राहुल कुमार सिंह उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित डीडब्ल्यूपीएस स्कूल के पास से पकड़ा।

लवकुश कुशवाहा पर फायरिंग की थी

इस बात की जानकारी देते हुए जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस को देखते ही दोनों अपनी बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि इन्होंने 29 मार्च को तुरियाबेड़ा स्थित शिव मंदिर के पास लवकुश कुशवाहा पर फायरिंग की थी। इस मामले में इनके खिलाफ पहले से केस दर्ज है।

दोनों किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे

एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी पहले गणेश सिंह गैंग से जुड़े थे। कम पैसे मिलने के कारण उन्होंने अलग गैंग बना लिया। दोनों किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। पकड़े गए दोनों आरोपी पहले भी मारपीट के मामले में जेल जा चुके हैं।

NSIT
Nsmch