LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड के सभी अत्याधुनिक अस्पतालों में शुरु होगी ओपीडी की सुविधा, तैयार किया जा रहा है डॉक्टरों का पैनल

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने प्रदेश के सभी स्पेशियलिटी और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में ओपीडी शुरु करने का निर्णय लिया है। साथ ही सरकार सभी सदर अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में अब हर तरह की सर्जरी शुरु करने पर भी विचार कर रही है।

Jharkhand News: झारखंड के सभी अत्याधुनिक अस्पतालों में शुरु
झारखंड के सभी अत्याधुनिक अस्पतालों में शुरु होगी ओपीडी की सुविधा- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड सरकार के सभी स्पेशियलिटी व सुरपस्पेशियालिटी अस्पतालों में ओपीडी शुरू की जाएंगी। इसके लिए अप्रैल के अंत तक स्पेशलिस्ट और सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टरों के पैनल तैयार होंगे। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने पिछले सप्ताह ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिया था। जिला अस्पतालों में सरकारी स्तर पर नियुक्ति हो रही है। इसमें निजी डॉक्टरों की सेवा भी ली जाएगी। 

बनाई जाएगी पांच सदस्यीय कमेटी

क्षेत्रीय अस्पतालों में निजी क्षेत्र के डॉक्टरों का चयन जिला स्तर पर गठित अनुश्रवण समिति के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, मेडिकल कॉलेजों के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी में संबंधित जिला के उपायुक्त, संबंधित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, अधीक्षक, संबंधित विभागाध्यक्ष एवं एक वरीयतम प्राध्यापक शामिल होंगे।

शुरु हो चुकी है डॉक्टरों की नियुक्ति

सदर अस्पतालों नई व्यवस्था के लिए सरकारी डॉक्टरों की नियुक्ति शुरू कर दी गई है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि विभिन्न अस्पतालों में जहां जिस विशेषज्ञ की जरूरत है, उसके आधार पर एनएचएम के जरिए 219 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है। इसके साथ ही झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के माध्यम से 116 मेडिकल पदाधिकारी और 661 गैर शैक्षणिक विशेषज्ञ मेडिकल पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी।

क्लेम की राशि से होगा निजी डॉक्टरों का भुगतान 

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजना से प्राप्त होने वाली क्लेम की राशि से निजी डॉक्टरों को भुगतान किया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पतालों में एक माह में विशेषज्ञ को लगभग 2.05 लाख, अति विशेषज्ञ को 2.50 लाख पारिश्रमिक मिलेगा। वहीं मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ को 2,02,500, अति विशेषज्ञ को 2,42,500, निश्चेतक को 75,500 मिलेंगे।

NSIT
Nsmch