LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Jharkhand News : कल झारखंड के दौरे पर आयेंगे कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी, संगठन को मजबूत करने की कवायद पर होगी चर्चा

Jharkhand News :झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी के राव 21 फरवरी को पहली बार झारखंड के दौरे पर आ रहे हैं। यहां वे पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे...पढ़िए आगे

Jharkhand News : कल झारखंड के दौरे पर आयेंगे कांग्रेस के नवन

RANCHI : कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी के राव झारखंड के अपने पहले दौर पर 21 फरवरी को झारखंड पहुंच रहे हैं। प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद के.राव का यह पहला झारखंड दौरा है।

25 फरवरी तक झारखंड में रहेंगे के.राव

झारखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मानें तो के. राव आगामी 25 फरवरी तक झारखंड में रहेंगे। इस दौरान वे राज्य के कई जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और पार्टी को मजबूत करने के लिए उचित कदम उठाए जाने पर चर्चा करेंगे।

विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह 21 फरवरी को कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। 22 फरवरी को को वे चाईबासा जाएंगे, जहां चाईबासा, सरायकेला और जमशेदपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों के साथ मुलाकात करेंगे और पार्टी और संगठन के वर्तमान स्थिति का जायाजा लेंगे।

अतिरिक्त जिम्मेदारी का भी है दबाव

प्रदेश प्रभारी के. राव पर केंद्रीय आलाकमान के द्वारा सौपी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी को भी पूरा करने का दबाव होगा। गौरतलब है कि कांग्रेस की केंद्रीय आलाकमान ने अभी हाल ही मे झारखंड में अपने कोटे के मंत्रियों से हर महीने अपने काम का ब्यौरा देने को कहा था। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं से जन-संपर्क को बढ़ाने की अपील की थी। 

NSIT
Nsmch

बोर्ड और निगम के अध्यक्ष के साथ भी करेंगे बैठक

प्रदेश प्रभारी के.राजू 23 फरवरी को बोर्ड और निगम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के साथ भी बैठक करेंगे। इसके बाद वह पार्टी के मंत्रियों और विधायकों से वन टू वन मुलाकात करेंगे। 24 फरवरी को के. राजू हजारीहबाग, चतरा, कोडरमा और रामगढ़ के जिलाध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट