LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

बिहार के पड़ोसी राज्य ने तोड़ा अपना पिछले साल का रिकॉर्ड, नए साल के जश्न में डकार गए इतने करोड़ की शराब

बिहार के पड़ोसी राज्य ने नए साल का जश्न शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के साथ मनाया गया। तीन दिनों के भीतर प्रदेश के शौकीनों ने करोड़ों रुपये की शराब गटक ली। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

बिहार के पड़ोसी राज्य ने तोड़ा अपना पिछले साल का रिकॉर्ड, नए

Ranchi - झारखंड में नए साल के मौके पर शराब की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई है। 30 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक राज्य में लगभग 65 करोड़ रुपये की शराब बेची गई। झारखंड शराब व्यापारी संघ के प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार जायसवाल के अनुसार, यह आंकड़ा 65 से 70 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गोदामों से शराब के उठाव की तुलना में बिक्री उतनी अधिक नहीं हो पाई, जितनी उम्मीद की जा रही थी।

31 दिसंबर को बना बिक्री का नया कीर्तिमान 

साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को शराब की सबसे अधिक खपत हुई। इस एक दिन में राज्य भर में लगभग 30 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जो साल 2024 के मुकाबले करीब ढाई करोड़ रुपये अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक, 30 दिसंबर को 16 करोड़ रुपये और 31 दिसंबर को 27.52 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी, जिससे दो दिनों का कुल आंकड़ा 46 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। वहीं, 1 जनवरी को भी 18 से 19 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है।

राजधानी रांची में 10 करोड़ की शराब की खपत 

अकेले राजधानी रांची की बात करें तो यहाँ 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच लगभग 10 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। नए साल की भीड़ और मांग को देखते हुए आबकारी विभाग ने दो दर्जन से अधिक अस्थायी लाइसेंस जारी किए थे। इसके अलावा, लगभग 30 बार और रेस्तरां ने एक्सटेंशन काउंटर की अनुमति ली थी, जिसके तहत उन्हें निर्धारित समय से दो घंटे अधिक तक शराब परोसने की छूट दी गई थी।

पिछले वर्ष की तुलना में 5 करोड़ का उछाल 

पिछले साल की तुलना में इस वर्ष शराब की बिक्री में काफी तेजी देखी गई है। पिछले वर्ष नए साल के तीन दिनों के दौरान लगभग 60 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा करीब 5 करोड़ रुपये अधिक रहा है। हालांकि आधिकारिक आंकड़ों का अभी पूरी तरह से आना बाकी है, लेकिन प्राथमिक अनुमान बताते हैं कि इस बार झारखंड ने राजस्व के मामले में नया स्तर छुआ है।

NSIT
Nsmch