LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड में हेमंत सरकार का नया फैसला आया सामने, पीजीटी और टीजीटी के इतने पदों को किया गया खत्म

Jharkhand News: झारखंड की हेमंत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य भर में रिक्त पड़े पीजीटी और टीजीटी के 8900 पदों को खत्म करने का निर्णय लिया है। सरकार की ओर से अब हाई स्कूलों और प्लस टू स्कूलों के लिए आचार्य की नियुक्ति की जाएगी।

Jharkhand News: झारखंड में हेमंत सरकार का नया फैसला आया सामन
पीजीटी और टीजीटी के पदों को किया गया खत्म- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड की हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए झारखंड में टीजीटी (स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक) और पीजीटी (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक) की  नई नियुक्तियां को रद्द करने का फैसला किया है। 

8900 पदों  को किया गया समाप्त

अब झारखंड में हाई और प्लस टू स्कूलों में माध्यमिक आचार्य की नियुक्ति होगी। हेमंत सोरेन कैबिनेट की इस ऐलान के बाद झारखंड के हाई और प्लस टू स्कूलों में रिक्त शिक्षकों के  8900 पदों को समाप्त कर दिया है। वहीं सरकार की ओर से बताया गया है कि प्रदेश में 1373 माध्यमिक आचार्य के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस तरह अब झारखंड में टीजीटी और पीजीटी के कुल 8900 पदों को खत्म कर दिया गया है।

सहायक आचार्य के पदोें का हुआ सृजन

झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट ने हाई स्कूलों के खाली पड़े 9470 में 8650 पद और प्लस टू स्कूल के 797 में 250 पदों को खत्म करने (प्रत्यर्पण) की स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही, सरकारी 510 प्लस टू स्कूल में 1373 माध्यमिक सहायक आचार्य के पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई। इनका वेतनमान भी टीजीटी-पीजीटी की अपेक्षा कम होगा। इन सभी आचार्यों को सप्तम वेतनमान स्तर, एल-6 में 35,400-1,12,400 रुपये मिलेंगे। हाई स्कूल के टीजीटी शिक्षक को सप्तम वेतनमान स्तर के एल-7 में 44,900-1,42,400 रुपये मिलता है। वहीं, प्लस टू के पीजीटी शिक्षक को सप्तम वेतनमान स्तर-एल-8 में 47,600-1,51,100 रुपये मिलता है।