LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

रिश्तों का कत्ल: मास्टरमाइंड कातिल पति की 'परफेक्ट प्लानिंग' फेल!

राजधानी रांची की घटना है. यहां अनगड़ा थाना क्षेत्र में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या का मास्टरमाइंड उसका पति ही था, जिसने भांजे को फंसाने की साजिश रची थी.

रिश्तों का कत्ल: मास्टरमाइंड कातिल पति की 'परफेक्ट प्लानिंग'
रिश्तों का कत्ल: मास्टरमाइंड कातिल पति की 'परफेक्ट प्लानिंग' फेल! - फोटो : NEWS 4 NATION

झारखंड की राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से नाराज होकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसी साजिश रची कि जांच अधिकारी भी दंग रह गए।

साजिश: कातिल पति ही बना 'चश्मदीद'

घटना 1 दिसंबर 2025 की है, जब हेहल टोल प्लाजा के पास रहने वाली ममता करमाली का शव उसके घर में मिला। उसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। वहीं, उसका पति दिनेश्वर करमाली उर्फ लालू भी लहूलुहान हालत में मिला। अस्पताल में भर्ती दिनेश्वर ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसके भांजे सुदामा करमाली ने उन दोनों पर हमला किया और उसकी पत्नी को मार डाला।

खुलासा: तकनीकी साक्ष्यों ने खोली पोल

अनगड़ा पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए, तो दिनेश्वर की कहानी में झोल नज़र आने लगा। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ और तकनीकी छानबीन में यह सच सामने आया कि ममता और उसके सगे भांजे सुदामा के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दिनेश्वर ने कई बार अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन जब वह नहीं मानी, तो उसने खौफनाक रास्ता चुन लिया।

जुर्म का तरीका: खुद को घायल कर रचा नाटक

पुलिस के अनुसार, हत्या वाले दिन पति-पत्नी के बीच भांजे को लेकर तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर दिनेश्वर ने सब्जी काटने वाली 'चिलोही' (हंसुआ जैसा हथियार) उठाई और ममता का गला रेत दिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद, भांजे को जेल भिजवाने और खुद को बचाने के लिए दिनेश्वर ने उसी हथियार से अपने गले पर भी वार किया ताकि मामला 'हमले' का लगे।

NSIT
Nsmch

झारखंड में बढ़ती 'प्रतिशोध' की घटनाएं

रांची की यह घटना अकेली नहीं है। हाल ही में खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही वारदात हुई थी, जहाँ अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की कुदाल से हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी दिनेश्वर करमाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।