LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Jharkhand News: झारखंड सरकार कर रही है लोकतंत्र का अपमान, भाजपा सांसद ने लगाया झारखंड की सरकार पर गंभीर आरोप, जानिए क्या है मामला

Jharkhand News: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची से बीजेपी सांसद संजय सेठ ने झारखंड की सरकार पर लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि योजनाओं के शिलायान्स में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है।

Jharkhand News: झारखंड सरकार कर रही है लोकतंत्र का अपमान, भा
सांसद संजय सेठ ने झारखंड की सरकार पर लोकतंत्र का अपमान करने का लगाया आरोप- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची से बीजेपी सांसद संजय सेठ ने झारखंड की सरकार पर लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगाया है। संजय सेठ ने कहा कि रांची में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है, जो बेहद गंभीर विषय है। यह उपेक्षा लोकतंत्र का अपमान है।

हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

इस बाबत उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया है। नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने पत्र के जरिए कहा है कि योजनाओं के क्रियान्वयन और उद्घाटन-शिलान्यास में अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है. यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। पूर्व में भी दिशा समिति की बैठकों में उन्होंने यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी योजना के उद्घाटन-शिलान्यास में सभी जनप्रतिनिधियों को पूर्व सूचना दी जाए. बावजूद इसके इस विषय पर जिला प्रशासन सहित किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं है. उन्होंने कहा कि पत्र के जरिए आपको अवगत कराना चाहता हूं कि लोकतंत्र के लिए यह अच्छा नहीं है।

सभी के सहयोग से होता है विकास का कार्य

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि लोकतंत्र विधायिका और कार्यपालिका के सहयोग से ही आगे बढ़ता है। निश्चित रूप से विकास के कार्य होते हैं तो जनप्रतिनिधि भी उसका माध्यम बनते हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधियों की यह उपेक्षा लोकतंत्र का अपमान है।